मुंबईः हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के आने और जाने का दौर जारी रहता है, लेकिन कम ही ऐसे सितारे होते हैं जो इंडस्ट्री पर राज करते हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान (Aamir Khan) कुछ ऐसे ही स्टार हैं, जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. फैंस ने इन्हें बिग बी, खिलाड़ी, दबंग और मिस्टर परफेक्शनिस्ट जैसे निक नेम दिए हैं. इंडस्ट्री में ऐसा ही एक और सितारा है, जिसकी जगमगाहट सालों से बॉलीवुड को रोशन कर रही है. जब से इन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, इनकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ी. भले फिल्म चले या ना चले, इनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही गई है. सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी स्टार के बचपन की तस्वीर छाई है, क्या आप इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कौन है?
फोटो में चट्टान पर बैठा ये बच्चा बेहद भोला भाला और मासूम सा दिख रहा है. लेकिन, मासूम सी शक्ल वाला ये बच्चा अपने रोमांटिक एक्सप्रेशन्स के साथ बॉलीवुड और दर्शकों के दिलों पर राज करता है. आज ये स्टार कई युवा दिलों की ख्वाहिश बना हुआ है. क्या अब आप इन्हें पहचान पाए, अगर नहीं तो चलिए आपको कुछ और हिंट दे देते हैं. आज बॉलीवुड सुपरस्टार बन चुके इस बच्चे को सिर्फ इंडिया ही नहीं 11 मुल्कों के लोग किंग खान, रोमांस किंग जैसे नाम से जानते हैं. जी हां, बिलकुल सही समझे आप, फोटो में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं शाहरुख खान हैं.
आज शाहरुख खान के बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चे तक दीवाने हैं. हर दिन के साथ इनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. खासतौर पर फीमेल फैन्स के बीच इनकी कुछ और ही दीवानगी है. शाहरुख की रोमांटिक इमेज आज देश के बाहर भी मशहूर है. शाहरुख खान का रोमांटिक और चुलबुला अंदाज हमेशा फैंस को अपनी तरफ खींचता रहा है, तभी शाहरुख के सोशल मीडिया पर भी करोड़ों फॉलोअर हैं.
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बचपन की तस्वीर छाई हुई है. (फोटो साभारः ट्विटर: @iamsrk)
बता दें, आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख के बचपन की ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्हीं से पूछ लिया था कि ये तस्वीर कब की है. अपनी हाजिर जवाबी से सबको स्पीचलेस कर देने वाले शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा- ‘मेरे ख्याल से डायनासोर के युग की है’. वर्क फ्रंट की बात करें तो फरवरी में शाहरुख खान की पठान रिलीज हुई थी. जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे स्टार थे. अब शाहरुख ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.
.
Tags: Bollywood, Entertainment, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 07:30 IST






