MP Politics: पहले शंकराचार्य 5 बच्चे पैदा करें, फिर हिंदू भी करेंगे, कांग्रेस ने क्यों कही ये बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रवि रमन  भिंड. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने एक तरफ बीजेपी, तो दूसरी तरफ शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के धर्मांतरण कानून पर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जहां लव है वहां जिहाद का क्या काम. यह शब्द बीजेपी ने देश में फैलाया. दरअसल, कर्नाटक में धर्मांतरण कानून रद्द होने पर गृह मंत्री मिश्रा ने कहा था कि कांग्रेस का हाथ लव जिहाद के साथ है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से हैं. कानून हटाने पर उन्होंने भी कुछ नहीं कहा. कांग्रेस का ये हिडन एजेंडा है. नेता प्रतिपक्ष सिंह उनके इसी बयान पर टिप्पणी कर रहे थे.

दूसरी ओर, डॉक्टर गोविंद सिंह ने सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के पांच बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कहा कि हम हिंदू हैं. सनातन धर्म के साथ-साथ हम लोग संतों का अनुसरण करते हैं. इसलिए पहले शंकराचार्य 5 बच्चे पैदा करें, फिर हम भी उनका अनुसरण करने लगेंगे. उन्होंने रतलाम के बीजेपी सांसद गुमान सिंह के लिए कहा कि हम उन्हें पशु समान मानते हैं. सिंह इस पर भी नहीं रुके. उन्होंने बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर को कबर बिज्जू कहा. दरअसल, मुरलीधर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को साइबेरियन पक्षी कहा था. इस पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि जो लोग हमारे नेता को साइबेरियन पक्षी बताते हैं ऐसे नेताओं को हम भी कबर बिज्जू के समान मानते हैं.

Tags: Bhind news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें