UP Bareilly News: बरेली के मुस्लिम कारोबारी से कोर्ट मैरिज करेंगी दरोगा रेशू मलिक, परिवार ने लव जिहाद बताकर की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

2017 बैच की सब इंस्पेक्टर रेशू मलिक लकड़ी कारोबारी मोहम्मद ताबिश के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही है
उधर दरोगा के भाई ने इस शादी को लव जिहाद बताकर पुलिस और एसडीएम कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई है

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर रेशू मलिक लकड़ी कारोबारी मोहम्मद ताबिश के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही है. ताबिश और रेशू मलिक ने सदर एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उधर दरोगा रेशू मलिक के परिजनों ने इसे लव जिहाद बताकर पुलिस से मोहम्मद ताबिश की शिकायत की है.

कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने के बाद ताबिश ने कहा, “हम निकाह या शादी नहीं करेंगे, केवल कोर्ट मैरिज करेंगे, ताकि जिसका जो धर्म है, वैसा ही रहे.” हालांकि रेशू मलिक ने इस शादी को लव जिहाद बताकर आपत्ति दर्ज करा दी है. भाई का आरोप है कि ताबिश ने मौलवी और मजारों पर ले जाकर उसका ब्रैनवॉश करवाया है. उसका आरोप है कि सब इंस्पेक्टर पहले बरेली देहात में तैनात थी. उसी दौरान ताबिश  जो कि उस वक्त प्राइवेट गाड़ी चलाता था कई बार उसे ड्यूटी ले जाने और ले आने का का काम करता था. इसी दौरान उसने बहन का ब्रेनवॉश किया। भाई ने बताया कि कोर्ट मैरिज रुकवाने व दरोगा का दूर जिले में ट्रांसफर करने और ताबिश पर एक्शन लेने की मांग की गई है.

गौरतलब है कि दरोगा रेशू मलिक मेरठ की रहने वाली है और जाट विरादरी से है आती हैं. वर्तमान में वह सुभाषनगर थाने में तैनात है. दोनों ने 16 मई को कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था, जिस पर एसडीएम ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. 13 जून को पुलिस ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है.

Tags: Bareilly news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें