
शिमला. हिमाचल प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले में मनोहर हत्याकांड (Manohar Lal Murder Case) में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बीते एक सप्ताह से चंबा जिले में पूरे मामले को लेकर रोष-प्रदर्शन हो रहे हैं. शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) सहित अन्य भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोक लिया. भाजपा नेताओं ने बेरियर पर ही जय श्री राम के गाने गाए और बाद में वहां से लौट गए.
उधर, मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोहर का आरोपी मुस्लिम परिवार की दो लड़कियों से प्रेम-प्रसंग और संबंध थे. दूसरे धर्म से होने की वजह से आरोपी परिवार को मनोहर से परेशानी थी. चंबा कांड पर एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि जांच में धार्मिक उन्माद का यह मामला नहीं है. मनोहर के आरोपियों के परिवार की लड़कियों के साथ प्रेम संबंध थे. अलग-अलग धर्म के होने के चलते लड़की के परिवार को ये नागवार गुजरा था.
उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने मनोहर को घर बुलाया था. इस दौरान उसकी पिटाई की और मनोहर के सिर पर वार किया. सिर पर चोट लगने से ही मनोहर की मौत हुई थी. बाद में पकड़े ना जाएं, इसलिए लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर दिए। किए गए.
अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआत में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों, उनके भाई और चाचा चाची को गिरफ्तार किया था. अब अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संवेदनहीन प्रदेश कांग्रेस सरकार का हम लोगों को मृतक मनोहर के परिवार से ना मिलने देना, स्पष्ट संदेश है कि सरकार इस मामले को उतनी गंभीरता से नहीं ले रही है, जितनी इसकी गंभीरता है. उधर, डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि चंबा में स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष नहीं रोका है. उनके साथ 3-4 लोगों को जाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन वो भीड़ के साथ जाना चाहते थे. भीड़ को जाने की अनुमति नहीं है. एडीजीपी ने ऑनर किलिंग के एंगल पर कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.
सीएम के मीडिया एडवायजर क्या बोले
मनोहर हत्याकांड पर राज्य सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान कहा कि मनोहर हत्याकांड दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. घटना पर पुलिस एक्शन में आई है और कानून ने अपना काम किया. अपराधी किसी भी विचारधारा, किसी दल का या किसी समाज नहीं होता है. आरोपियों का घर जलाना सही नहीं है. नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज जो प्रदर्शन किया, वो सही नहीं. सरकार संवेदनशील है और कानून अपना काम कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने मामले में राजनीति की है. धारा 144 लगने के बाद भी उल्लंघन की कोशिश की गई. नेता प्रतिपक्ष, भाजापा के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य भाजपा नेताओं की मंशा सही नहीं है. नियमों के तहत 4-5 लोग जा सकते थे, लेकिन सबकुछ जानते हुए भी स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की गई.
.
Tags: Chamba news, Himachal, Himachal Police, Love jihad, Love Story
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 07:10 IST






