DU Admission 2023 Seat Allotment: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन विड्रॉल करना पड़ सकता है भारी, सीट अलाउटमेंट में हुई कटौती, जानें डिटेल


DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने जिन कॉलेजों में एडमिशन विड्रॉल की संख्या कम है, उन कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में सीटों के अतिरिक्त आवंटन में कटौती करने का निर्णय लिया है. अधिकारियों ने कहा कि कक्षाओं में भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में ‘अतिरिक्त छात्रों’ के लिए मौजूदा 30 प्रतिशत आरक्षण उन कॉलेजों में घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया जाएगा, जहां एडमिशन विदड्रॉल करने वालों की संख्या 5 प्रतिशत से कम है.

इसके अलावा, ऐसे कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में केवल 10 प्रतिशत अतिरिक्त एडमिशन किए जाएंगे. PTI के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि 5 प्रतिशत से ज्यादा एडमिशन विड्रॉल दर वाले कॉलेजों को पहले से मौजूद फॉर्मूले के साथ ही जारी रखना होगा. पिछले साल, अधिकतम सीटों को भरने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के तहत प्रत्येक कॉलेज में प्रत्येक प्रोग्रामों के लिए 20 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 प्रतिशत अतिरिक्त छात्रों को एडमिशन दिया था.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने बुधवार को नए CSAS (UG) पोर्टल के लॉन्च के साथ नई नीतियों की घोषणा की थी. कॉलेजों में करीब 71,000 सीटों की पेशकश की गई है. विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 1,550 यूनिक प्रोग्राम और अन्य कॉलेज कंबीनेशन ऑफर किए जाते हैं. योगेश सिंह ने PTI के अनुसार कहा, “ऑप्टीमल सीट आवंटन प्राप्त करने के लिए और ड्रॉपआउट के कारण सीटें खाली होने की स्थिति से बचने के लिए, आवंटन के पहले दौर में यूआर, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा और 30 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा. सभी कॉलेजों में सभी प्रोग्रामों के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में किया गया.”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, जिन कॉलेजों में पिछले साल एडमिशन विड्रॉल की दर 5 प्रतिशत से कम थी, यूआर / ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन किया जा सकता है और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 15% अतिरिक्त आवंटन किया जा सकता है.”

Tags: Admission, Delhi University, DU

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More