Kota: प्रादेशिक सेवारत वैश्य सेवा संस्थान महाकुंभ 17 को, 51 अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह / कोटा. प्रादेशिक सेवारत वैश्य सेवा संस्थान महाकुंभ का आयोजन 17 जून को कोटा की श्रीनाथपुरम स्थित एक स्कूल में किया जाएगा. कार्यक्रम में समाज के प्रदेश भर के आईएएस, आईपीएस समेत केंद्रीय और प्रदेश की राजकीय सेवा में सेवारत अधिकारियों कर्मचारी शिरकत करेंगे.

संस्थान अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संस्था का स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार को शिव ज्योति स्कूल श्री नाथपुरम में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा. जिसमें स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी भी भाग लेंगे.

आपके शहर से (कोटा)

कमिश्न, एसपी सहित कई अधिकारी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि महाकुंभ में विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता, पूर्व कमिश्नर ललित गुप्ता, दीपक नंदी, आईएएस एचएस गोयल, केसी अग्रवाल, आईपीएस एमके गोविल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे. महामंत्री हुकुम मंगल ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय सेवा में सेवारत अधिकारी कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा. इनमें 51 कर्मचारियों, अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा. जिला अध्यक्षों की घोषणा और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी होगा.

महामंत्री ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जवाहर नगर थाने के सामने इंदिरा विहार में कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों अधिकारी आएंगे जिसको सफल बनाने के लिए अभी से ही रूपरेखा तैयार की जा रही है.

Tags: IPS Officer, Kota news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें