न्‍यूजीलैंड को बड़ा झटका, केन विलियमसन के बाद बेहतरीन ऑलराउंडर भी वर्ल्‍ड कप से बाहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Cricket World Cup : क्रिकेट वर्ल्‍डकप के पहले न्‍यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के हरफनमौला माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) चोटिल होने के कारण इस महत्‍वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे. ब्रेसवेल चोट के चलते वर्ल्‍डकप से बाहर होने वाले न्‍यूजीलैंड के दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं, उनसे पहले कप्‍तान केन विलियमसन (Kane Williamson) भी लिंगामेंट की सर्जरी के कारण वर्ल्‍ड कप से बाहर हो चुके हैं. विलियमसन को आईपीएल-2023 के दौरान यह चोट लगी थी. क्रिकेट वर्ल्‍डकप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है और यह अक्‍टूबर-नवंबर 2023 में खेले जाएंगे.

ब्रेसवेल की बात करें तो उन्‍हें यह चोट पिछले सप्‍ताह इंग्‍लैंड में टी20 टूर्नामेंट के दौरान लगी. शुक्रवार को वार्सेस्‍टरशायर की ओर से खेलते हुए यार्कशायर के खिलाफ मैच में 11 रन पर रिटायर होकर लौटे. इसके बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता लगा.

गुरुवार को ब्रिटेन में होगा ऑपरेशन

32 साल के ब्रेसवेल का अब गुरुवार को ब्रिटेन में ऑपरेशन होगा. इसके चलते उन्‍हें छह से आठ माह तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ सकता है. ऐसे में ब्रेसवेल विश्व कप नहीं खेल पाएंगे. कीवी टीम के कोच गैर स्‍टेड ने ब्रेसवेल की इंजुरी को टीम के लिए बड़ा झटका बताया और उम्‍मीद जताई कि मानसिक रूप से बेहद मजबूत यह ऑलराउंडर रिकवर होने के बाद मैदान में मजबूत वापसी करेगा. बता दें, न्‍यूजीलैंड 2019 के वर्ल्‍डकप में उपविजेता रहा था. फाइनल में इंग्‍लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

वनडे-टी20 के उपयोगी ऑलराउंडर हैं ब्रेसवेल

32 वर्ष के माइकल ब्रेसवेल ने न्‍यूजीलैंड की ओर से अब तक आठ टेस्‍ट, 19 वनडे और 16 टी20 खेले हैं. उनकी गिनती शॉर्टर फॉर्मेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होती है. वनडे में 42.50 के औसत से 510 रन (स्‍ट्राइक रेट 118.60) बनाने के अलावा वे 15 विकेट भी ले चुके हैं. टी20I में उन्‍होंने 113 रन बनाने के साथ-साथ 21 विकेट लिए हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में 259 रन और 26 विकेट ऑफ स्पिनर ब्रेसवेल के नाम पर दर्ज हैं.

Tags: Cricket world cup, Kane williamson, New Zealand cricket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें