हेम ठाकुर/बिचित्र शर्मा
चंबा. दिल्ली के श्रद्धा वॉलकर मर्डर केस ने काफी सुर्खियां बटौरी. मुंबई में लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला मित्र सरस्वती के कई टुकड़े किए. अब ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश में सामने आया. हिमाचल के चंबा का मनोहर हत्याकांड भी सुर्खियां बटोर रहा है. यहां पर एक 21 साल के युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई और शव को आठ टुकड़ों को काटकर बोरी में बांधकर फेंक दिया. मामले में अब जमकर सियासत भी हो रही है. भाजपा जहां सरकार को घेर रही है. वहीं, विश्व हिंदू परिषद पीड़ित परिवार से मिला है. हिमाचल के कैबिनेट मंत्री जगत नेगी भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे.
जानकारी के अनुसार, चंबा के सलूणी के किहार इलाके के भांदल गांव का यह मामला है. 21 साल का मनोहल लाल और मुस्लिम सुमदाय की एक युवती में प्रेम प्रसंग था. इस दौरान छह जून को युवक लापता हो गया. बाद में जब पुलिस का गश्ती दल इलाके में गश्त कर रहा था तो उन्हें नाले में पत्थरों के नीचे युवक की लाश बोरी मिली. इस दौरान जांच की तो युवक के शरीर 7-8 हिस्सों में काटा गया था. बताया जा रहा है कि कुछ हिस्से खड्ड में भी बहाए गए हैं. घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिवार से एक एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि दो नाबालिग आरोपियों को भी डिटेन किया है.
आपके शहर से (चंबा)

हिमाचल में रिश्तों का कत्लः प्रिंसिपल ने गौशाला में दूध निकाल रही भाभी का गला दराट से काटा

हिमाचल में बारिशः सुंदरनगर में बादल फटने जैसी तबाही, फ्लैश फ्लड में 2 गाड़ियां बही, लोगों ने भागकर बचाई जान

HRTC Bus Accident: हिमाचल के किन्नौर में HRTC बस हादसे का शिकार, 19 सवारियां घायल

खुशखबरीः कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन हाईवे पर HPTDC खोलेगा 3 होटल

JP Nadda in Himachal: नफरत का मेगा मॉल चला रहे ‘युवराज’, हिमाचल में राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

One Minute Traffic Plan: शिमला में वन मिनट ट्रैफिक की धज्जियां उड़ा रही सरकारी गाड़ियां, नहीं फोलो कर रहे नियम

पेपर लीक, OPS, 6000 करोड़ रुपये कर्ज…सुक्खू सरकार का ‘हनीमून पीरियड’ खत्म, अब तक क्या फैसले हुए?

CM तक बात पहुंचाने के लिए कहा तो कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले-हम डाकिया नहीं हैं

हिमाचल में मौसमः मंडी-कुल्लू में बारिश, शिमला में खिली धूप, धर्मपुर में खड्ड में बही पोकलेन मशीन

Earthquake Today: हिमाचल में भकूंप के झटके, 5.4 रिक्टर स्केल पर डोली धरती, कांगड़ा में घर में आईं दरारें

Chamba Murder Case: हिमाचल में भी दिल्ली-मुंबई जैसा हत्याकांड, प्रेमी की हत्या, बॉडी के 8 टुकड़े किए
मनोहर हत्याकांड पर मंगलवार को चंबा के डीसी और एसपी अभिषेक यादव ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी.उधर, कई सामाजिक संस्थाओं ने डीसी और एसपी को मामले में सख्स कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा. पुलिस ने अब एक एसआईटी का भी गठन किया है. जिसमें डीएसपी सलूणी को प्रमुख बनाया गया.राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी चम्बा दौरे पर हैं और वह बुधवार शाम को मृतक के परिवार से मिलने भांदल जाएंगे.
एसपी चंबा ने क्या कहा
एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया है कि पुलिस ने धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 3 लोगों को अरेस्ट किया है. दो नाबालिगों से भी पूछताछ की जा रह है. एसपी ने कहा कि एसआईटी बनाई गई है. जो जांच करेगी. डीसी चम्बा अपूर्व देवगन ने कहा कि चम्बा शांत इलाका है. लोग प्रेम-भाव से यहां रह रहे हैं. मीडिया के माध्यम से वह लोगों तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं कि यह दुर्भाग्यपूर्ण मामला है. इस हादसे को कोई ऐसा रूप ना दें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे.
मामले पर होने लगी सियासत
मनोहर हत्याकांड पर सियासत भी होने लगी है. भाजपा नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में माफियाराज हावी हो रहा. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. हिमाचल के इतिहास में शायद ये पहला मामला है कि किसी की हत्या करके उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए जाएं… उन्होंने चम्बा एसपी और विधायक से भी बातचीत कर इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में काम करने की अपील की है.
उधर, हिमाचल सरकार में पर्यटन बोर्ड के चेयरमैन और पर्टयन निगम के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए. मामला बेहद दुखद है. घर के किसी भी सदस्य की मौत अपने आप में बेहद दुखद होती है. इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है. मगर सियासत नहीं होनी चाहिए.
.
Tags: Chamba, Chamba district, Himachal Police, Love jihad, Shraddha walkar
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 10:45 IST






