Meerut Gold Price: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, कीमतों में भारी गिरावट, जानें ताजा रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. सोने पर चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है . पिछले 84 घंटे से स्थिर चल रहे सोने व चांदी के रेट में 14 जून बुधवार को गिरावट देखने को मिली. ऐसे में जो भी उपभोक्ता खरीदारी करना चाहते हैं. वह जल्द से जल्द खरीदारी कर लें. सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल का कहना है. गिरावट के बाद बढ़ोतरी का दौर देखना होगा.

14 जून बुधवार यानी आज उपभोक्ता मेरठ सर्राफा बाजार से 24 कैरेट सोने के आभूषणों की खरीदारी करते हैं, तो उसके लिए उन्हें 100 रुपए की गिरावट के साथ 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम के लिए 61,900 रुपए चुकाने होंगे. मंगलवार 10, 11,12, 13 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के रेट 62000 रुपए प्रति ग्राम कीमत थी. 22 कैरेट के आभूषण खरीदते हैं, तो उसके लिए सर्राफा बाजार द्वारा 56,741 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट लिए 46,425 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट के लिए 36108 रुपए प्रति 10 ग्राम कीमत निर्धारित की गई है.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

चांदी के आभूषणों की कीमत

दूसरी ओर 10,11,12,13 जून को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की 56,833 रुपए रही. 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 46,500 रुपए और 14 कैरेट के लिए 36,166 रुपए प्रति 10 ग्राम से बिक्री हुई है. गौरतलब मेरठ सर्राफा बाजार बाजार में चांदी में 400 की गिरावट देखी गई. ऐसे में जो भी उपभोक्ता चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 14 जून यानी बुधवार को 75,500 रुपए की कीमत चुकानी होगी, जबकि 13 जून को मेरठ सर्राफा बाजार में चांदी के आभूषणों की कीमत 75,900 रुपए प्रति किलो थी.

Tags: 22 carat gold, Gold, Gold price, Latest hindi news, Meerut news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें