
सुशांत सोनी, चतरा. एक पिता ने अपने इकलौता पुत्र को इसलिए मार दिया कि उससे बेटे ने कुरकुरे खरीदने के लिए 10 रुपया मांगा था. उसे कुरकुरे भी नहीं मिला और जान से भी हाथ धोना पड़ा. दरअसल चतरा जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव में ऐसी ही हृदय विदारक घटना घटी है. गांव के विलेश भुइयां का 10 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार ने कुरकुरे खाने के लिए अपने पिता से 10 रुपए की मांग कर बैठा. फिर क्या था नशे में धुत्त विलेश भुइयां ने पास में ही पड़ी हुई रस्सी उठाई और बेटे के गला में उसे लपेटकर उसका गला घोंट दिया.
बेटा काफी देर तक खुद को इस फंदे से आजाद होने के लिए छटपटाता रहा. परंतु जब तक उसकी सांस नहीं रुक गई पिता ने उसे नहीं छोड़ा. 10 वर्षीय इकलौते बेटे को मारकर वह आराम से घर में बैठा रहा. पप्पू की बहन ईंट भट्ठे से खाना खाने के लिए घर आई तो यहां भाई शव देख हैरान रह गई. मामला समझते ही पिता पर टूट पड़ी. घर में मची चीख पुकार से पड़ोस के लोग वहां जुट गए. स्थिति को देखते हुए लोगों ने वशिष्टनगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर को इसकी जानकारी दी.
घटना की जानकारी मिलते ही बशिष्ठनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले पुत्र के हत्यारे पिता को हिरासत में लेते हुए मृतक पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. इधर एक पिता के द्वारा अपने एकलौते पुत्र की गला घोंटकर हत्या किए जाने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. चतरा मुख्यालय डीएसपी केदार राम ने कहा कि मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Chatra news, Crime News, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 08:48 IST






