Bihar: दबंगई का विरोध करने पर दो लोगों को सरेआम मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मधेपुरा. बिहार में अपराधियों का विरोध करना एक परिवार को खासा महंगा पड़ा है. मामला मधेपुरा जिला से जुड़ा है जहां सदर अनुमंडल के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछा में अपराधियों ने एक ही परिवार के दो लोगों को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना में जहां एक शख्स की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है.

बताया जाता है कि आए दिन अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले गांव के ही कुछ आपराधिक प्रवृति के युवकों ने बैंक जा रहे चंद्रकिशोर मंडल, पिता खटर मंडल को घेर लिया. जब उसे छुड़ाने उसका भाई मिथिलेश मंडल और राजकिशोर मंडल पहुंचे तो उन लोगों ने गोलियां चला दीं, जिसमें मिथिलेश मंडल की मौके पर मौत हो गई जबकि राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा मंतोष कुमार मंडल ने बताया कि गांव के ही मनोज यादव, अनिल यादव और उनके परिवार के लोगों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है.

ये परिवार चोरी, लूटपाट, जमीन कब्जा जैसे पेशा में रहा है. बीते दिन इनलोगों द्वारा गांव के ही प्रभाष यादव की जमीन पर अवैध रूप कब्ज़ा किया गया था जिसमें मृतक के पिता गवाह बने थे. कल भी एक व्यक्ति के साथ इन लोगों द्वारा मारपीट की गई थी जिसका हमलोगों ने विरोध किया था इसी बात से ये लोग नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिये. चंद्रकिशोर को गांव में ही घेर कर मारपीट कर रहे थे. जब बीच बचाव के लिए परिवार के अन्य लोग गए तो उन पर गोलियां चला दी. गोली की आवाज से चारों ओर से लोग दौड़ पड़े और जख्मी राजकिशोर मंडल को आनन-फानन में जननायक करपुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया है.

एक साथ दो लोगों पर गोली चलने और हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया. इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है. इस सम्बन्ध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Madhepura news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें