गलत हरकत पर तमतमाई केएल राहुल की पत्नी, अथिया शेटटी का मैसेज वायरल, मैं चुप रहती हूं लेकिन अब बोलना जरूरी…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल लगातार चर्चा में रहते हैं. कभी अपने फॉर्म तो कभी चोट की वजह से वो सुर्खिया बटोर ही लेते हैं. अबकी बात मामला बिल्कुल अलग है. केएल राहुल को जुड़ा हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें उनके किसी आपत्तिजनक जगह पर जाने की बात कही जा रही है. इस वीडियो को लेकर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने एक नोट जारी किया है.

टीम इंडिया के ओपनर और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाईजी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. इस बार विवााद उनकी एक वीडियो को लेकर हो रहा है. यह वीडियो सही है या गलती इसको बिना सोचे हुए सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया गया है. इसमें दावा किया गया है कि केएल राहुल लंदन की आपत्तिजनक क्लब में पाए गए हैं. इस वीडियो के देखने के बाद उनकी पत्नी अथिया शेट्टी बेहद भड़की हुई हैं.

केएल राहुल की पत्नी अथिया ने सोशल मीडिया पर पति के नाम से वीडियो वायरल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने अपनी बात सीधे और साफ तरीके से रखते हुए घटिया हरकत करने वालों को फटकार लगाई. आथिया ने लिखा, मैं आम तौर पर किसी बात पर प्रतिक्रिया देने की जगह पर चुप रहना पसंद करती हूं लेकिन कभी कभी अपने आप के लिए भी खड़ा होना बहुत जरूरी हो जाता है. मैं, राहुल और मेरे दोस्त एक आम की जगह पर गए थे जैसे कि बाकी सभी लोग जाते हैं. ऐसे कुछ भी कहीं से लेकर बाते बनाना बंद कर दीजिए. कुछ भी ऐसे कहने से पहले अपने फैक्ट को अच्छे से चेक जरूर कर लीजिए.

Tags: Athiya shetty, KL Rahul

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें