Sitapur News : STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी अभिमन्यु शुक्ला, हत्या सहित 32 मामले में हो चुकी है जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदीप मिश्रा/सीतापुर : यूपी के सीतापुर में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिमन्यु शुक्ला को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. यह सफलता यूपी एसटीएफ व लहरपुर पुलिस की सयुक्त टीम को मिली है. बदमाश अभिमन्यु चोरी के दौरान हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा था, जिसकी यूपी एसटीएफ सहित लहरपुर कोतवाली पुलिस तलाश कर रही थी.

दरअसल बदमाश अभिमन्यु शुक्ला हत्या, लूट, डकैती सहित 32 मामले में जेल जा चुका है. बदमाश अभिमन्यु लहरपुर कोतवाली इलाके में ही नही बल्कि आसपास के थानों में भी आतंक का पर्याय बन चुका था. सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर निवासी अभिमन्यु शुक्ला शातिर अपराधी है. उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था.

गुप्त सूचना पर हुई अभिमन्यु शुक्ला की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा निवासी शोभित वाजपेयी की 16 मार्च को चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान इस मामले में अभिमन्यु शुक्ला का नाम सामने आया था तब से एसटीएफ लखनऊ की टीम और लहरपुर कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी. एसटीएफ के सीओ संजीव कुमार दीक्षित, लहरपुर के सीओ सुजीत दुबे को संयुक्त रूप से सूचना मिली थी कि अभिमन्यु शुक्ला लहरपुर में बिसवां गेट के पास मौजूद है और लखनऊ भागने की फिराक में है. इस पर लहरपुर कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी व उनकी टीम को भी एलर्ट किया गया. इसके बाद अभिमन्यु शुक्ला की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

शोभित वाजपेयी हत्याकांड के बाद था फरार
यूपी एसटीएफ व लहरपुर पुलिस को आरोपी अभिमन्यु शुक्ला के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक चाकू, 850 रुपये, आधार कार्ड और पर्स बरामद हुआ. गिरफ्तारी के बाद उसे लहरपुर कोतवाली में दाखिल करा दिया गया. एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिमन्यु शुक्ला की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि वह 16 मार्च को धर्मदत्त वाजपेयी के घर में चोरी के उद्देश्य से घुसा था लेकिन उनके बेटे शोभित वाजपेयी ने पकड़ लिया. इसलिए शोभित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.

Tags: Crime in uttar pradesh, Sitapur news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें