
अनुज गौतम/सागर: इलाके में एक लुटेरी दुल्हन शादी के चौथे दिन ससुराल से जेवर, नकदी लूट कर भाग गई थी. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने घटना भी कबूल की है. बताया कि यह उनकी दूसरी शादी थी, इसके पहले भी दोनों एक जगह चपत लगा चुकी थी.
सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को बस स्ट्रैंड से पकड़ा है. आरोपी दुल्हन ने नकदी खर्च कर दी, जबकि पास से कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं. बांकी जेवर उसने खुर्दबुर्द कर दिए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रजवांस निवासी कमल कुमार जैन ने अपने बेटे अविरल की शादी पिछले साल नवंबर माह में गोपालगंज वेयर हाउस के पास किराए पर रहने वाली 19 साल की गार्गी शर्मा से की थी.
शादी में उन्होंने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे. शादी के चौथे दिन गार्गी ने परीक्षा होने की बात कहकर ससुराल से सागर आ गई, जिसके बाद वह लापता हो गई. गार्गी ससुराल से अपने साथ 1 लाख 60 हजार नकद और 5 लाख के जेवर भी ले आई थी.
भोपाल भागने की मिली थी सूचना
आरोपी लड़की के ससुर जब गोपालगंज पहुंचे तो घर पर उसकी मां मिली, जिसने बताया कि गार्गी यहां नहीं आई. इसके कुछ दिन बाद मां भी गोपालगंज में किराए के मकान को खाली कर भाग गई. उन्होंने गोपालगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को उनके भोपाल स्थित पंचशील नगर कॉलोनी टीटी नगर थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली. इसके पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, दोनों मां बेटी सागर में किसी काम से आए, जिन्हें पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी दुल्हन की थी दूसरी शादी
पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के दौरान पता चला कि गार्गी की यह दूसरी शादी थी. इसके पूर्व उसने पिछले साल जुलाई माह में जयपुर के अंकित सोनी से शादी की थी, जहां कुछ दिन रहने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गई. बताया गया कि वहां से भी गार्गी रुपये जेवर लेकर भागी थी.
.
Tags: Looter bride, Mp crime news, Sagar news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 20:11 IST









