ग्वालियर. मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल में बवाल के हालात बन गए हैं. भाजपा के गुना सांसद केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान देकर पार्टी की परेशानियां बढ़ा दी, तो वहीं पलटवार करते हुए इमरती देवी ने भी दावा कर दिया कि गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. केपी यादव को टिकट ही नहीं मिलेगा. इन बयानों के बावजूद सिंधिया समर्थक उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दावा किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. सारी पार्टी एक है.
वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ल का दावा है कि बीजेपी में सिंधिया के आने के बाद बवाल मचा हुआ है और अब विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा BJP को भुगतना पड़ेगा. इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
प्रभारी जीतू जिराती ने दी नसीहत
आपके शहर से (ग्वालियर)

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता

MP News: नौतापा के बीच तापमान में रही गिरावट,शुक्रवार को36 डिग्री सेल्सियस

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

‘मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं’, कमलनाथ के बयान पर MLA प्रदीप जायसवाल का पलटवार

UPSC 2022: एमपी की लड़की ने तैयार किए फर्जी दस्तावेज, बदला रोल नंबर-रैंकिंग, क्या कड़ा एक्शन लेगा यूपीएससी

MP Board Supplementary Exam 2023: एमपी बोर्ड के फेल स्टूडेंट भी हो सकते हैं पास, बस करना होगा ये काम

MP News: डॉल्फिन स्विमिंग एकेडमी बुधवाड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

MP News: इंदौर में यह शख्स सिखा रहा महिलाओं को निशुक्ल सेल्फ डिफेंस के गुर, दुश्मन से करेगी डट का सामना

MP News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, लापरवाही बरती तो हो जाएंगे बीमारियों का शिकार

चौकीदार पिता ने नाम नहीं की प्रॉपर्टी, गुस्से में बेटे ने की खौफनाक हरकत, 1 हफ्ते बाद खुली पोल

एमपी में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA ने जबलपुर में 13 जगहों पर मारा छापा, 3 लोग गिरफ्तार
केपी यादव और इमरती देवी की बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल अंचल में बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी में गुटबाजी चरम पर है और यही वजह है कि सरकार भाजपा की बनेगी. ग्वालियर-चंबल अंचल में बीजेपी अंदर खाने में चल रही गुटबाजी बयानों के रूप में सड़कों पर आ गई है. यही वजह है कि अब पार्टी डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है. ग्वालियर में बैठक लेने आए बीजेपी के संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने साफ शब्दों में कहा कि केपी यादव और इमरती देवी जैसे बीजेपी नेताओं को तोलमोल कर बोल बोलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं’, कमलनाथ के बयान पर MLA प्रदीप जायसवाल का पलटवा
ग्वालियर-चंबल में 50-50 पर हैं बीजेपी-कांग्रेस
ग्वालियर-चंबल अंचल को मध्य प्रदेश की सत्ता की चाबी कहा जाता है. यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों इस अंचल में जोर लगा रही है. 2018 में कांग्रेस ने 34 में से 26 सीटें जीती थी, लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया तो ग्वालियर चंबल अंचल में हालात बदल गए।. 16 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस 50- 50 की स्थिति में आ गए हैं. अंचल की 34 में से 17 सीटें बीजेपी के पास और 17 पर कांग्रेस का काबिज है. यही वजह है कि अब भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ग्वालियर चंबल अंचल में दबदबा कायम रखने के लिए अपने अंदर की गुटबाजी को कंट्रोल करने में लगी है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा गुटबाजी बीजेपी के अंदर नजर आ रही है.
.
Tags: Gwalior news, Jyotiraditya Scindia, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 18:38 IST









