
मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान पूरी इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं. भाईजान की भारी पर्सनालिटी के सामने जूनियर एक्टर्स समेत लोग सहमे रहते हैं. सलमान खान का जलवा लगातार 3 दशक से जारी है. लेकिन बच्चों के सामने सलमान खान भी बच्चे बन जाते हैं.
सलमान खान अक्सर ही अपने परिवार के बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. अब सलमान खान को बच्चों ने एक बार फिर से मामू बना दिया है. छोटे बच्चों ने सलमान खान से ट्रॉली में धक्का लगाया और पूरे हॉल की सैर की. सलमान खान ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.
जिसमें सलमान बच्चों को ट्रॉली में बिठाकर हॉल में घुमाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने इस वीडियो के साथ एक मजेदाक कैप्शन भी शेयर किया है. सलमान खान ने लिखा, ‘बच्चे मुझे मामू बना रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मामू कार्डियो कर रहे हैं.’
.
Tags: Salman khan
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 18:17 IST









