SPOTTED: गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया संग दुबई पहुंचे पृथ्वी शॉ… रिलेशन पर लगा दी मुहर, ग्रीन कार्पेट पर बिखेर रहे जलवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहद खराब रहा
आईपीएल के बाद पृथ्वी को निधि तपाड़िया संग IIFA अवॉर्ड समारोह में देखा गया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपनी कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया (Nidhi Tapadia) संग अबू धाबी में IIFA अवॉर्ड शो में जलवा बिखेर रहे हैं. दोनों को पहली बार किसी पब्लिक प्लेस पर देखा गया है. दाएं हाथ के ओपनर पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहद खराब रहा था. उनकी टीम आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही. पृथ्वी की खराब बैटिंग को लेकर जमकर आलोचना हुई . हालांकि आईपीएल में खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए पृथ्वी दुबई पहुंच गए हैं जहां ग्रीन कार्पेट पर निधि तपाड़िया संग उन्हें कैमरे को पोज देते हुए देखा गया.

आईफा अवॉर्ड शो (IIFA Awards 2023) के दौरान पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया को ब्लैक आउटफिट्स में देखा गया. निधि ब्लैक नेट साड़ी में कहर ढा रही थीं वहीं पृथ्वी ने ब्लैक कलर का विंटर जैकेट कैरी किया हुआ था. दोनों ने इस दौरान कैमरे के सामने पोज दिए और पृथ्वी ब्लश करते हुए दिखाई दिए. पृथ्वी और निधि तपाड़िया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

यह भी पढ़ें:टी20 में ‘एबट’ नाम का आया तूफान… टूटते-टूटते बचा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, सिक्सर की हुई बरसात

Tags: Prithvi Shaw

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें