1.5 लाख की सब्सिडी, 8 साल की वारंटी; टीचर्स और डॉक्टर्स की पहली पसंद है ये कार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. बाजार में आज छोटी से लेकर बड़ी, सभी सेगमेंट्स में एक से बढ़कर एक गाड़ियां मौजूद हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी लोगों द्वारा बड़ी संख्या में खरीदी जा रही है. तो वहीं बिलासपुर शहर में भी इलेक्ट्रिक गाडियां पसंद की जा रही हैं. लेकिन छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी की बात करें तो मार्केट में सिर्फ कुछ ही विकल्प हैं, जिनमें टाटा की tiago ev को बिलासपुर के लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे.

News18 ने JD automation के ev segment के टीमलीड शिवा रेड्डी से बात की. उन्होंने बताया की बिलासपुर में Tiago ev की काफी अच्छी डिमांड है. पिछले साल जुलाई में लॉन्चिंग से लेकर अब तक शहर वह 130 यूनिट से ज्यादा बेच चुके हैं. वहीं शहर में डॉक्टर, टीचर, प्रोफेसर इस कार को खरीद रहे और पसंद कर रहे.

गाड़ी में कमाल फीचर्स
Tiago EV को ग्लोबल NCAP में फोर स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस गाड़ी में आपको हाइपरस्टाइल व्हील्स मिलते हैं. यानी स्टील व्हील पर टू-टोन व्हील कैप मिल जाएगी. इसके अलावा डुअल टोन इंटीरियर और कई जगहों पर tiago.ev की बैजिंग मिलेगी. इसके साथ ही हारमन का टचस्क्रीन और 4-स्पीकर्स और 4 ट्वीटर्स वाला साउंड सिस्टम मिलेगा. साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, सीटें, दरवाजों पर स्टोरेज स्पेस मिलता है. वहीं boot space की बात करें तो Tiago ev में आपको 240 litre का boot space मिल जाएगा.

चार्जिंग में कितना लगता है समय
Tata Tiago EV के long range version में 24 kwh की बैटरी आती है. यह 74 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देती है. वहीं सिंगल चार्ज पर इसकी ARAI रेंज 315 km है, जो की असल दुनिया में आपको लगभग 250 किलोमीटर की रेंज मिल जाएगी. इसके अलावा निचले वेरिएंट्स में 19.2 kWh का बैटरी पैक दिया जाता है जो 60 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है और इसकी सिंगल चार्ज पर ARAI रेंज 250 km है. Tiago EV को अगर आप घर के 15A सॉकेट और 3.3 kW चार्जर से चार्ज करते हैं तो यह गाड़ी करीब 9 घंटे का समय लेगी. वहीं tata के चार्जिंग स्टेशन में फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर आपको सिर्फ 55 मिनट का समय लगेगा.

क्या है कीमत
Tiago EV की बैटरी पर आपको 8 साल और 1,60,000 km की वारंटी मिलती है. वहीं, पूरी गाड़ी पर 3 साल और 1,25,000 किलोमीटर्स की वारंटी दी जा रही है. वहीं भारतीय बाजार में टियागो ईवी की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 12.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. छत्तीसगढ़ में इस गाड़ी की खरीदी पर सरकार की तरफ से 10% या 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी मिल जाएगी.

Tags: Tata Tiago

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें