नेक्सॉन ईवी का राज खत्म करने आ रही हुंडई क्रेटा लुक, टेस्टिंग हो गई शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ( HMIL) भारत में अपनी एक्सटर एसयूवी (Exter) उतारने की तैयारी कर रही है. साउथ कोरियन दिग्गज ने भारत में Ioniq 5 और Kona Electric पहले ही सेल करनी शुरू कर चुकी है. अब कंपनी भारत में एक बेहद लोकप्रिय कार को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उतारने वाली है.

स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह कार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta EV) हो सकती है. ICE Creta का फेसलिफ़्टेड वर्जन भारत में अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन उसके बाद लॉन्च किया जाएगा. इसे SU2i EV कोडनेम दिया गया है , टेस्टिंग प्रोटोटाइप वर्तमान जेन क्रेटा की तरह नजर आता है.

यह भी पढ़ें : गर्मी में भट्टी की तरह गर्म रहती है कार ? सिर्फ 500 रुपये में हो जाएगी हिल स्टेशन जैसी ठंडी

संभावित कीमत
हालांकि अभी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी, Hyundai Creta EV का वर्ल्ड प्रीमियर 2025 ऑटो एक्सपो में आयोजित किया जा सकता है और यह Maruti Suzuki eVX के प्रोडक्शन वर्जन, इसके टोयोटा डेरिवेटिव, सेल्टोस बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV, Mahindra XUV700 बेस्ड EV से टक्कर लेगी. इसकी कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है.

यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, बिना पेट्रोल के देती है बंपर माइलेज

कड़ा कॉम्पटिशन
आगामी Hyundai Creta EV से टक्कर लेने वाली कारें एक डेडिकेटेड स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे. इस तरह, भारत में दूसरा सबसे बड़ा कार निर्माता ई-जीएमपी आर्किटेक्चर के हैविली लोकलाइज्ड वर्जन का उपयोग कर सकता है. आप यहां जो लेटेस्ट स्पाई तस्वीरें देख रहे हैं उनमें Creta EV को फर्श के नीचे लगे बैटरी पैक के साथ दिखाया गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें