VIDEO: दो समोसे 250 के! हैरान अमेरिकी यूट्यूबर बोला- रहने दे भाई…बिहार जाकर खा लूंगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. समोसा को लेकर भारतीयों में गजब की दिवानगी देखी जाती है. समोसे की कीमत ना केवल जेब के अनुकूल होता है बल्की यह लोगों की लालसा को भी तृप्त करता है. चाहे सड़क हो या घर कई भारतीय एक गर्म कप चाय के साथ समोसा खाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं. अब विदेशी लोगों को भी समोसा भाने लगा है. ड्रू हिक (Drew Hick) एक अमेरिकी YouTuber हैं जिन्हें समोसे से बेहद प्यार है. लेकिन एक अमेरिकी रेस्टोरेंट में उन्हें समोसे की कीमत ने हैरान कर दिया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ड्रू हिक हिंदी में काफी धाराप्रवाह हैं. जब वह भारत की यात्रा पर थे तो उन्हें यहां समोसा काफी पसंद आया था. इसके बाद वापस अमेरिका जाने पर उन्होंने समोसा की अलग-अलग रेस्टोरेंट में खोज की. जिसके बाद एक रेस्टोरेंट में वह समोसे का दाम देख हैरान रह गए. कीमत को लेकर इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 
A post shared by Drew Hicks (@indiadrew77)

पढ़ें- ‘NATO प्लस’ का सदस्य बने भारत! अमेरिकी संसदीय समिति ने की सिफारिश, चीन को घेरने के लिए है जरूरी

वह वीडियो में मेन्यू को दिखाते हुए कहते हैं ‘इंडिया में 2 समोसा का 20 रुपये लगेगा और यहां पर 2 समोसा का 500 रुपये लगेगा भाई…’ इसके बाद ड्रू मजेदार अंजाज में कहते हैं ‘चलो वापस बिहार चलते हैं भाई.’ इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. हिक के बोलने के तरीके से नेटिज़न्स काफी आकर्षित हो गए कई लोगों ने उन्हें भारत लौटने के लिए कहा.

एक यूजर ने कमेंट किया ‘लौट आओ बिहार भाई.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘समोसा के लिए बस बिहार आ जाओ भाई.’ एक तीसरे यूजर ने लिखा ‘मैं जब पहली बार दूसरे देशों में समोसे का कीमत देखा था तो मेरा दिमाग घूम गया था. सब जगह यही हाल है, जापान, कोरिया हो या लंदन, अमेरिका.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अरे सर यूपी में आइए, यहां 2 समोसा का 20 रुपये लगता है.’ एक अन्य ने लिखा ‘आओ भाई… आपको फ्री में 4 समोसा खिलाएंगे.’

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें