IPL Final: हार्दिक पंड्या 1, 2 नहीं अब तक जीत चुके हैं इतने खिताब, शुभमन गिल खेलेंगे लगातार तीसरा फाइनल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च हो हुई. टी20 लीग का 16वां सीजन खत्म होने की ओर है. फाइनल में 28 मई रविवार को गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होनी है. सीएसके ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को जबकि टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को मात दी. गुजरात टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में उसकी नजर लगातार दूसरे टाइटल पर है. वहीं एमएस धोनी सीएसके को रिकॉर्ड 5वां खिताब दिलाना चाहेंगे. अभी यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है. टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी 5 फाइनल जीते हैं.

हार्दिक पंड्या की नजर आईपीएल के छठे खिताब पर है. वे अब तक बतौर कप्तान एक और बतौर खिलाड़ी 4 खिताब जीत चुके हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई थी. वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने बतौर खिलाड़ी 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था. उस समय वे चोट से वापसी कर रहे थे और टी20 वर्ल्ड कप 2021 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.

गिल लगातार तीसरा फाइनल खेलेंगे
23 साल के बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया. वे अब तक 3 शतक के दम पर 850 से अधिक रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. वे लगातार तीसरा फाइनल खेलने उतरेंगे. आईपीएल 2021 में वे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, तब टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से 27 रन से हार मिली थी. फाइनल में गिल ने 51 रन बनाए थे, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे. चेन्नई सुपर किंग्स के 192 रन के जवाब में केकेआर की टीम 165 रन तक ही पहुंच सकी थी.

हार्दिक पंड्या बदलेंगे IPL के 16 सीजन का इतिहास! 14 टीमें नहीं कर सकीं ऐसा, 63 कप्तान भी नहीं चढ़ सके पहाड़

आईपीएल 2022 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से उतरे और टीम को चैंपियन भी बनाया. फाइनल में टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए थे. जवाब में शुभमन गिल के नाबाद 45 रन सहारे टाइटंस ने लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

Tags: Hardik Pandya, IPL, IPL 2023, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें