तेंदूपत्ता तोड़ने गए व्यक्ति पर भालू ने बोला हमला, 10 मिनट तक जान बचाने के लिए जूझता रहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के डोंगातराई गांव का एक व्यक्ति भालू के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि कंवल सिंह अपने साथियों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गया हुआ था. इस दौरान, वहां उसका सामना भालू से हो गया. भालू के हमले में कंवल सिंह के शरीर पर गहरा जख्म आया है. उसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल ले जाया गया है. हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है.

गर्मी के परवान चढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम जोर पकड़ चुका है. ग्रामीण जंगल जा कर हरा सोने इकट्ठा करने में लगे हुए हैं, लेकिन इस दौरान कई बार उन्हें जंगली जानवरों के हमले का शिकार होना पड़ रहा है. ऐसा ही कुछ पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम डोंगातराई में देखने को मिला जहां अपने साथियों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया एक अधेड़ व्यक्ति भालू के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, कंवल सिंह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहा था तभी उस पर एक भालू ने हमला कर दिया. करीब दस मिनट तक दोनों के बीच द्वंद चलता रहा. कंवल सिंह की चीख-पुकार सुन कर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे तो घबरा कर भालू जंगल के अंदर भाग गया. लोगों ने मदद के लिए तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया. जिसके बाद, 108 के कर्मी मौके के लिए रवाना हुए और तीन किलोमीटर तक जंगल के अंदर पैदल चल कर वो घायल को स्ट्रेचर पर लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे. फिर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 15:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें