बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स एक-दूजे पर छिड़कते हैं जान, पर 31 सालों में कभी नहीं किया साथ काम, अजीबोगरीब है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली.  बॉलीवुड में एक्टर- एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि दो एक्टर्स की भी कई ऐसी जोड़ियां रही हैं जिन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है. फिर चाहे बात सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी की हो या फिर अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी की. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और ‘अन्ना’ ने तो तकरीबन 15 फिल्मों में साथ काम किया है. बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है जिनमें एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में तक शामिल हैं. 

जहां एक तरफ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने बॉलीवुड में हिट फिल्मों की लाइन लगा दी है. वहीं  दूसरी तरफ इस इंडस्ट्री में  कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जिन्होंने कभी साथ काम नहीं किया है. जी हां, ये एक्टर्स भले ही पर्सनल लाइफ में एक- दूसरे के चाहे कितने भी अच्छे दोस्त हों, लेकिन इन्होने कभी भी एक- दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है.

ऐसी ही एक जोड़ी सुनील शेट्टी और आमिर खान की है. आमिर खान और सुनील शेट्टी दोनों ही 90 के दशक के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और सुनील शेट्टी ने अपने लंबे करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन इन दोनों ने आज तक कभी भी एक- दूसरे के साथ काम नहीं किया है.

अलग रहा फिल्मों का चयन-
आमिर खान से एक पुराने इंटरव्यू में पूछा गया था कि उन्होंने 90 के दशक के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम किया है , लेकिन फिर ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी  के साथ ही कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया है. आमिर खान ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि वह और सुनील शेट्टी हमेशा से ही अलग- अलग प्रकार की फिल्में करते आए हैं. 

‘बलवान’ से किया था डेब्यू-
दरअसल, आमिर खान जहां फिल्मों में अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते थे. वहीं सुनील शेट्टी ज्यादातर एक्शन करते दिखते थे. सुनील शेट्टी  ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज भी ‘अन्ना’ को बतौर एक्शन हीरो ही याद किया जाता है. यही वजह रही कि एक एक्शन हीरो और एक रोमांटिक हीरो पर्दे पर कभी साथ नजर नहीं आ पाए. हालांकि, इन दोनों के फैन्स हमेशा से ही इन सुपरस्टार्स को एक साथ देखने की इच्छा व्यक्त करते रहे हैं.

Tags: Aamir khan, Entertainment news., Entertainment Special, Suniel Shetty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें