RBSE 10th Result 2023: 12वीं के बाद अब कब तक आएंगे 10वीं के नतीजे ? देख लें संभावित तिथि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

RBSE 10th Result 2023 Expected Release Date and Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. अब 10वीं के परीक्षार्थियों को इंतजार है कि, उनके रिजल्ट कब तक जारी किए जाएंगे. इस संबंध में बोर्ड ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में रिज़ल्ट आने के संभावित तिथि बताई जा रही है. बता दें कि रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स उसे अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे. वहीं रिजल्ट संबंधी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल्स पर विज़िट करते रहें.

रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम जून माह के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं. हांलाकि सटीक स्थितियों का ऐलान बोर्ड की ओर से जल्द किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद उसे कैसे चेक करें, इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है.

आपके शहर से (अजमेर)

कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
अब होमपेज पर उपलब्ध 10वीं परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
रिज़ल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

मार्च अप्रैल में हुई थी परीक्षा
इससे पहले राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. जिसमें तक़रीबन 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. शिक्षा मंत्री जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
IIRF Rankings 2023: 1,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी, ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी है टॉप पर
UPSC Results 2022: IPS की बेटी, IIT से बीटेक, UPSC में तीसरी रैंक, 5वें प्रयास में बनीं IAS

Tags: 10th Board result, Board Results, RBSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें