बिहार के अररिया में बड़ा कांड! मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाते ही बिगड़ी कई बच्चों की तबीयत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अररिया. इस वक्त बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मिड डे मील (Snake Found In Mid Day Meal) में सांप मिला है. मिली जानकारी के अनुसार अररिया के फारबिसगंज (Forbesganj) के हाई स्कूल अमौना में स्कूली बच्चों की थाली में सांप का बच्चा निकला है. बताया जा रहा है कि आज बच्चों को मिड डे मील में खिचड़ी दी गयी थी, उसी में सांप था.

मिली जानकारी के अनुसार मिड डे मील का भोजन खाने के बाद अब तक दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है, जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर जांच के लिए SDM समेत कई अधिकारी पहुंचे हुये हैं.

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Tags: Bihar News, Mid Day Meal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें