
States with Most IAS Officers: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फ़ाइनल नतीजे हाल ही में घोषित किए गए हैं. जिनमें आईएएस समेत विभिन्न सेवाओं के लिए 933 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इनमें से तक़रीबन 150 पद आईएएस के लिए हैं. लेकिन अगर बात करें कि देश में किन राज्यों में सबसे ज़्यादा आईएएस-आईपीएस निकले हैं, तो उससे जुड़े आंकड़े हम आपको यहां देने जा रहे हैं.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार 1951 से लेकर 2021 तक 70 सालों में देश में सबसे ज़्यादा आईएएस उत्तर प्रदेश से निकले हैं. 2021 तक यूपी के कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 717 है. वहीं दूसरे नंबर पर बिहार आता है, जहां से 452 आईएएस निकले हैं. तीसरे नंबर पर राजस्थान है, यहां से 322 उम्मीदवारों का चयन आईएएस पद के लिए हुआ है.
टॉप – 10 राज्य
अगर आईएएस देने के मामले में टॉप 10 राज्यों की बात करें तो, उनके नाम और 2021 तक कुल आईएएस की संख्या कुछ इस प्रकार है-
- उत्तर प्रदेश – 717
- बिहार – 452
- राजस्थान – 322
- तमिलनाडु – 318
- आंध्र – प्रदेश – 314
- महाराष्ट्र – 253
- पंजाब – 232
- दिल्ली – 211
- हरियाणा – 190
- मध्य प्रदेश -183
ये भी पढ़ें-
IIRF Rankings 2023: 1,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी, ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी है टॉप पर
UPSC Results 2022: IPS की बेटी, IIT से बीटेक, UPSC में तीसरी रैंक, 5वें प्रयास में बनीं IAS
.
Tags: IAS, IAS Officer, UPSC
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 12:07 IST









