लोन चुकाने के बाद ये सर्टिफिकेट लेना है बेहद जरूरी, नहीं तो बन सकती है मुसीबत, दोबारा भरना पड़ेगा लोन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एनओसी सर्टिफिकेट मिलने बाद ही लोन की औपचारिक समाप्ति मानी जाती है.
एनओसी सर्टिफिकेट नहीं लेने पर इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है.
आमतौर पर लोन का भुगतान करने के बाद लेंडर द्वारा एनओसी लेटर जारी कर दिया जाता है.

नई दिल्ली. जब आप कोई लोन लेते हैं तो उसके लिए कई तरह के डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती है. लेकिन एक डॉक्यूमेंट ऐसा भी होता है जिसकी जरूरत लोन का भुगतान करने के बाद पड़ती है. इसे एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट कहा जाता है. इसे लेंडर की ओर से तब जारी किया जाता है, जब आप लोन की पूरी बकाया राशि का भुगतान कर देते हैं. अगर आप एनओसी नहीं लेते हैं तो आपको बाद में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि किसी भी लोन की औपचारिक समाप्ति तभी मानी जाती है, जब लेंडर की ओर से आपको एनओसी लेटर मिल जाता है. जब तक यह नहीं जारी किया जाता है तब तक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में वह लोन दिखाई देता है. आइए एनओसी लेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Business Idea: गुडलक लाती है ये मछली करेगी, कम लागत में मिलेगा लाखों का फायदा

क्या होता है एनओसी?
जब आप किसी लोन के लिए अपनी सभी बकाया ईएमआई का पेमेंट कर देते हैं, तो आपको लोन एनओसी लेना होता है. एनओसी लेटर आपके लोन के क्लोजिंग पर लेंडर की ओर से यह क्लीयरेंस होता है कि आपने लोन का भुगतान कर दिया है और कोई और पेमेंट किसी स्पेसिफिक डेट पर ड्यू नहीं है. जब आपको एनओसी मिल जाता है तो आपके लोन रिपेमेंट साइकल की ऑफिशियली क्लोजिंग हो जाती है.

एनओसी नहीं लेने पर क्या होगा?
अगर आप लोन चुकाने के बाद एनओसी नहीं लेते हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है. इससे आपको आगे दूसरा लोन लेते समय दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा एनओसी नहीं लेने पर आपको वित्तीय नुकसान भी हो सकता है. यानी एनओसी लेटर नहीं लेने पर आपको अमाउंट का पेमेंट दोबारा करने के लिए कहा जा सकता है. वहीं दोबारा पेमेंट नहीं करने पर आपके ऊपर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है, क्योंकि आपके पास कोई एविडेंस नहीं होता है कि आपने लोन का रिपेमेंट कर दिया है.

कैसे मिलता है एनओसी?
आमतौर पर जब भी कोई व्यक्ति लोन की राशि का भुगतान कर देता है तो लेंडर द्वारा उसके रजिस्टर्ड पते पर एनओसी लेटर भेज दिया जाता है. वहीं आजकल इसे ई-मेल के जरिए ऑनलाइन भी भेज दिया जाता है. हालांकि, कुछ लोग लापरवाही करते हुए इस पर इतना ध्यान नहीं देते हैं. इसलिए आपको लोन का भुगतान करने के बाद इसे जरूर ले लेना चाहिए. अगर आपको एनओसी नहीं मिलती है तो अपने लेंडर से संपर्क करके इसके लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

Tags: Auto and personal loan, Bank Loan, Business news, Business news in hindi, Car loan, Home loan EMI, Income Certificate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें