Buxar: मां जगदम्बा भवानी का वो स्थान जहां आम से लेकर खास तक नवाजते हैं शीश, यहां नहीं है कोई मंदिर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुलशन सिंह/बक्सर. जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखरहा और राजपुर गांव के सीवान में मां जगदम्बा भवानी का एक प्रसिद्ध स्थान है. इस जगह को इलाके के लोग सिद्ध व रमणीय स्थान मानते है. भक्तों द्वारा मांगी गई मन्नतें पूरी होने पर मां के प्रांगण में हमेशा धार्मिक अनुष्ठान होते रहता है. इसी कड़ी में ब्रह्मपुर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह के माध्यम से अखंड हरिकीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.

इस आयोजन को लेकर माता रानी के पावन स्थान पर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि इस स्थान की महिमा अपरंपार है.

पीपल वृक्ष के जड़ में मौजूद है मां जगदम्बा भवानी का पिंड
आयोजन समिति के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि खास बात यह है कि मां का यहां कोई मंदिर नहीं है बल्कि मां जगदम्बा भवानी विशाल पीपल वृक्ष के जड़ में पिंड के रूप में मौजूद है. जिनका भक्त पूजन करते हैं. उन्होंने बताया कि पहले यहां घनघोर जंगल हुआ करता था, इसलिए कोई आता नहीं था. लेकिन एक मौनिया बाबा नाम के संत थे जो यहां पर रहकर मां की पूजा करते थे. बाद में जब यहां पर लोग आने लगे और फरियाद पूरी होने लगी तो इस स्थान की विशेषता और बढ़ गई. जिसके बाद से लगातार यहां भजन कीर्तन का दौर चलते रहता है.

मां जगदम्बा भवानी के मंदिर तक पहुंचने के लिए बनेगा सड़क
आयोजन समिति के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि जब श्रीभगवान सिंह पोखरहा पंचायत के मुखिया बने और मन्नत पूरी हुई तो मां जगदम्बा भवानी के मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड कीर्तन और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में साधु संतों के अलावा गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. वही मां जगदम्बा भवानी के मंदिर तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है. जिससे श्रद्धालुओं को आने में परेशानियां होती है जिसको लेकर सभी जनप्रतिनिधियों ने इसी साल विशेष फंड और आपसी सहयोग से मां के स्थान तक रोड बनवाने का संकल्प लिया.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें