Business Idea: गुडलक लाती है ये मछली, कम लागत में मिलेगा लाखों का फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारतीय मार्केट में गोल्ड फिश की डिमांड इन दिनों काफी तेजी से बढ़ी है.
इसे देखते हुए लोग बड़े पैमाने पर गोल्ड फिश फार्मिंग शुरू कर रहे हैं.
इसकी फार्मिंग शुरू करके आप लाखों रुपये घर बैठे कमा सकते हैं.

नई दिल्ली. अगर आप अपने नौकरी से बोर हो गए हैं और आप कुछ अपना शुरू करना चाहते हैं लेकिन किसी बेहतर आइडिया की खोज में हैं तो आज हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. ये एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड इंडिया में लगातार बढ़ रही है. इसमें आप कम पैसे लगाकर भी बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोल्ड फिश बिजनेस के बारे में. भारत में गोल्ड फिश फार्मिंग का बिजनेस इन दिनों बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है. आप इस बिजनेस को अपने घर से शुरू कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि गोल्ड फिश को घर में रखना शुभ होता है. आइए आज हम यहां जानते हैं हैं इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं और इसमें कितना मुनाफा होगा.

ये भी पढ़ें- Business Idea: साल में 4-5 बार कर सकते हैं इस फसल की खेती, बड़े शहरों में रहती है भारी डिमांड, मिलते हैं ऊंचे दाम

भारत में गोल्ड फिश की है जबरदस्त डिमांड
घरों में सजावट के लिए लोग कई तरह के एक्वेरियम रखते हैं. ऐसे में इसके लिए गोल्डफिश सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मछली है. भारत में इस मछली की डिमांड काफी ज्यादा है. गोल्ड फिश की फार्मिंग के जरिए बहुत से लोग जबरदस्त कमाई कर रहे हैं. वहीं मार्केट में यह काफी ऊंची कीमत पर बिकती है. आप इसकी फार्मिंग शुरू करके लाखों रुपये घर बैठे कमा सकते हैं.

कैसे करें फिश फार्मिंग की शुरुआत
गोल्ड फिश फार्मिंग के लिए आपको एक बड़े एक्वेरियम और सीड के साथ कुछ छोटी-मोटी चीजों की जरूरत पड़ेगी. सीड खरीदते समय ये ध्यान में रखें कि फीमेल और मेल का रेश्यो 4:1 रहे. सीड डालने के करीब 4 से 6 महीने बाद ये बेचने के लिए तैयार हो जाएगी. इस बिजनेस के लिए आपको करीब 1 लाख से 2.50 लाख रुपये तक निवेश करना पड़ सकता है. इसके लिए आपको 100 वर्ग फुट का एक्वेरियम खरीदना पड़ेगा जिसमें लगभग 50 हजार रुपये खर्च होंगे. वहीं इतना ही खर्च आपको बाकी सब जरूरी सामानों के लिए करना होगा.

हर महीने लाखों रुपए की होगी कमाई
आपको बता दें कि भारतीय मार्केट में गोल्ड फिश की डिमांड इन दिनों काफी तेजी से बढ़ी है. इसे देखते हुए लोग बड़े पैमाने पर गोल्ड फिश फार्मिंग शुरू कर रहे हैं. अगर हम एक गोल्ड फिश की कीमत की बात करें तो मार्केट में यह 2500 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक में बिकती है. यानी की इस बिजनेस को शुरू करके आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं.

Tags: Business at small level, Business ideas, Business news, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Farming, Fish, Money Making Tips, New Business Idea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें