Best South Indian comedy movies: साउथ की बेहतरीन 10 कॉमेडी फिल्मों को देख छूटेगी हंसी, हिंदी में भी देख सकते

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Best South Indian comedy movies in hindi: हाल के कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्में बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ी प्रतियोगिता के रूप में उभरी हैं. इसके पीछे का कारण फिल्म की कहानी में कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा के साथ- साथ बेहतरीन कंटेंट है. यही कारण है कि साउथ की फिल्मों को न केवल दक्षिण भारत में पसंद किया जाता है, बल्कि अब उनका हिंदी में अनुवाद भी किया जाता है क्योंकि हिंदी बेल्ट के दर्शकों की डिमांड बढ़ गई है. अब तक आपने प्रभास, अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ स्टार की सीरियस किरदार को देखा है. लेकिन साउथ में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें देखने के बाद आपके पेट में गुदगुदी होगी और ये तब तक हंसाती हैं जब तक कि हमारे पेट में दर्द नहीं होता! जी हां, बहुत सारी ऐसी दक्षिण भारतीय फिल्में हैं जिन्हें हिंदी में डब किया गया है और यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन साउथ कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

01

Race Gurram(2014): अल्लू अर्जुन और श्रुति हासन की स्टारर रेस गुर्रम को हिंदी में मैं हूं लकी द रेसर के रूप में डब किया गया है. यह एक शानदार फिल्म है और इसमें आप अल्लू अर्जुन को अलग ही अंदाज में देखेंगे.

02

Agent Sai Srinivas Athreya (2019): एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया एक कॉमिक थ्रिलर है जिसमें नवीन पोलीशेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको ये जरूर देखनी चाहिए.

03

Brother’s Day(2019): ब्रदर्स डे एक मलयालम भाषा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जो आपको इतना हंसाएगी जब तक कि आपके पेट में दर्द नहीं कर देगी.

04

Chalo (2018): चलो का निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया था जिसमें नागा शौर्य और रश्मिका मंदाना मुख्य लीड रोल में हैं. ये भी एक शानदार कॉमेडी फिल्म है और आपको जरूर पसंद आएगी.

05

Julayi (2012): अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की युवा कॉमेडी-थ्रिलर, जुलाई को हिंदी में डेंजरस खिलाड़ी के रूप में डब किया गया है और इसमें अल्लू अर्जुन के शानदार अभिनय के लिए इसे जरूर देखा जाना चाहिए.

06

Panchatantra (2019): साल 2019 की पंचतंत्र एक बहुत अच्छी कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और इसे हिंदी में भी डब किया गया है.

07

Bheeshma(2020): भीष्म वेंकी कुदुमुला द्वारा निर्देशित प्रफुल्लित करने वाली कॉमेडी और ड्रामा फिल्म है और इसका हिंदी डब संस्करण भी है

08

Dhookudu (2011): दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर ये फिल्म कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर है और इसे हिंदी में भी डब किया गया है.

09

Athadu (2005): सुपरस्टार महेश बाबू की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म भी उसी कॉमेडी फैमिली ड्रामा कहानी पर आधारित है और इसका हिंदी डब वर्जन भी है.

10

Goli Soda (2014): यह एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें चार टीनएजर्स के बारे में हैं जो एक रेस्तरां खोलने की कोशिश करते हैं और एक समस्या में फंस जाते हैं और फिर इससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें