OMG! नहीं देखा होगा आपने कभी 6 इंच का AC, मिलेगा ठंडा-ठंडा… कूल-कूल का एहसास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम चंपारण. हुनर को किसी खास समाज या जगह की आवश्यकता नहीं होती. यह कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में विकसित किया जा सकता है. कुछ ऐसा ही अभी देखने को मिल रहा है चम्पारण के एक छोटे से गांव में, जहां एक 28 वर्षीय युवा ने कबाड़ को इकट्ठा कर एक शानदार और पूरी तरह से कारीगर एसी का निर्माण किया है. खास बात यह है कि इसकी लंबाई महज 6 इंच है, जो चार्जेबल है तथा मोबाइल की बैट्री से चलती है. एसी के साथ-साथ यह एक हीटर तथा पावर बैंक भी है. AC के मोड में इसका तापमान 15 डिग्री तक आ सकता है तथा हीटर के मोड में यह 50 डिग्री सेल्सियस तक की गर्म हवा दे सकता है.

कबाड़ को इकट्ठा कर बनाया AC
जिले के नौतन प्रखंड के धुसवां निवासी संजीत रंजन बचपन से कुछ अलग करना चाहता था. हालांकि संजीत के पिता और बड़े भाई मामूली बढ़ई हैं. इनकी कमाई से ही परिवार चलता है. गरीबी की हालत में भी संजीत ने अपनी जुगाड़ू दिमाग का उपयोग कर फेंक दिए जाने वाले कबाड़ से ही एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक तथा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाया है. फिलहाल संजीत के इन हॉट गैजेट्स में महज 6 इंच की AC धमाल मचा रही है. खास बात यह है कि यह एक पावर बैंक के आकार का है, जिसे अपने शर्ट के नीचे फिट कर लेना है और काम पर निकल जाना है. संजीत ने इसमें कुछ ऐसे मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह आपके शरीर के तापमान को ठंडा एवं गर्म कर सकता है.

15 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान
संजीत ने बताया कि पैसे की कमी की वजह से वह इस 6 इंच की AC में इतना ही फीचर एड कर पाए हैं. अगर उन्हें फाइनेंशियली सपोर्ट मिल जाए तो फिर वह इसे और ज्यादा आकर्षक और बेहतरीन बना सकते हैं. फिलहाल इसमें दो हजार एमएएच की बैट्री लगी है. जिससे AC एक घंटे में चार्ज होकर 2 से 3 घंटे तक चल सकती है. बकौल संजीत इसके इस्तेमाल को लंबे समय तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही अन्य कई फीचर एड किए जा सकते हैं.

खास बात यह है कि फिलहाल AC के मोड में आपको 15 डिग्री सेल्सियस तक तथा हीटर के मोड में आपको 50 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान मिलेगा. चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें बाहर से न तो तार है और न ही किसी प्रकार की कोई फ्यूल या गैस का इस्तेमाल होता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 10:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें