
हाइलाइट्स
कंपनी ने 2023 की मार्च तिमाही में ₹14.05 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.
SG फिनसर्व कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 50.88 प्रतिशत है.
कंपनी पहले मूंगिपा सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी.
Multibagger Stock: शेयर बाजार का मूल मंत्र धैर्य बनाए रखना हैं. अगर सही स्टॉक में निवेश किया जाए तो छप्परफाड़ रिटर्न मिलना तय है. बाजार में कई शेयरों ने निवेशकों को काफी कम समय में करोड़पति बना दिया है. लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) देने वाले शेयरों की लिस्ट में एसजी फिनसर्व स्टॉक (SG Finserve Stock) का नाम भी शामिल है. 3 साल की अवधि में ही इस शेयर ने निवेशकों की बल्ले-बल्ले कर दी है.
गुरुवार को भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा और यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर 714.20 रुपये पर पहुंच गया. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ही इस शेयर का भाव 23 फीसदी उछल चुका है. निवेश बैंकिंग और फंड मैनेजमेंट से जुड़े कारोबार में लगी एसजी फिनसर्व का मार्केट कैप 2,950 करोड़ रुपये है. कंपनी ने 2023 की मार्च तिमाही में ₹14.05 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹0.69 करोड़ का घाटा हुआ था. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 50.88 प्रतिशत है और खुदरा निवेशकों के पास 49.12 फीसदी हिस्सेदारी है.
2 रुपये से 714 रुपये पर पहुंचा शेयर
यह कंपनी पहले मूंगिपा सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी. साल 2020 में SG फिनसर्व का शेयर 2 रुपये के आसपास ट्रेड करता रहा था. साल 2021 में इस शेयर में उछाल आना शुरू हुआ. इसके बाद इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. तीन साल की अवधि में शेयर ने 25407 प्रतिशत का रिटर्न दिया. वहीं, दो साल में इस शेयर ने 28130 फीसदी रिटर्न दिया है. सालभर में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 900 प्रतिशत रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में यह शेयर 255 फीसदी उछला है.
1 लाख के बन गए तीन करोड़
आज करीब तीन साल पहले 30 जून 2020 में इस शेयर का भाव 2.20 रुपये था. आज यह बढ़कर 714 रुपये हो चुका है. अगर किसी निवेशक ने 2.20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अगर किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाकर एसजी फिनसर्व के शेयर खरीदे थे तो उसे कुल 45454 शेयर मिले थे. आज इन शेयर की कीमत बढ़कर 32,463,636 रुपये हो चुकी है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
.
Tags: Business news in hindi, Multibagger stock, Stock market, Stock tips
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 20:42 IST









