रिपोर्ट: जुगल कलाल
डूंगरपुर. भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासी मानसून का इन्तजार कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों से लगातार कम हो रही बारिश से परेशान किसान इस बार अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं तरह तरह के संकेतों से जोड़कर अच्छी बारिश का अनुमान भी लगा रहा है. सदियों से किसान प्रकृति के नियमों का संदेश मानकर अनुमान लगाते रहे हैं. ऐसे अनुमानों में आदिवासी बहुल डूंगरपुर में टिटहरी के अंडे देखकर बारिश के सीजन का अनुमान लगाया जाता है. राजस्थान के डूंगरपुर में यह मान्यता खास तौर पर मानी जाती है, वहीं यहां के आदिवासी लोग इस तरह की मान्यताओं पर आस्था रखते हुए बारिश का अनुमान लगाते हैं.
जितने अंडे उतने माह होगी बारिश
आदिवासी इलाके डूंगरपुर में जगह-जगह टिटहरी के अंडे देख बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. कई जगह पर टिटहरी के चार अंडे देखने मिले है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चार माह तक अच्छी बारिश होगी. इसके अलावा भी कई इलाकों से चार अंडे की जानकारी सामने आ रही है. तो कही तीन तो कही एक अंडा देखने को मिल रहा है. गर्मी अधिक पड़ने की वजह से भी टिटहरी अंडों के आसपास ही रहती है. जैसे ही ठंडक होती है, तो वो आस पास घूमने निकल जाती है. आदिवासी लोगों बताते है कि यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. खासकर किसान अंडों की संख्या के आधार पर बारिश होने का अंदाजा लगाते हैं.
ऐसी ओर भी अनोखी परंपरा
आदिवासी अंचल में साल कैसा रहेगा उसको लेकर कई पंरपरा का निर्वाहन किया जाता है. जैसी कि जानवरों की दौड़, होली पर मटके में पानी भरकर उसे जमीन में गाड़ देना और अगले वर्ष होली पर मटके को वापस निकालकर देखा जाता है कि मटके में पानी है या नहीं अगर पानी होता है इस साल बरसात अच्छी होगी. वहीं अगर पानी मटके में नहीं मिला तो ये साल सूखा रहेगा.
आपके शहर से (डूंगरपुर)

Animal Vaccination | पशुओं में रोगों से बचाव के लिए करवाएं टीकाकरण | Annadata | Agriculture News

Viral Video: आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने की ‘डंडे से मरम्मत’, हाथ में आया संस्पेंशन लेटर, जानें मामला

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर डाली बुरी नजर, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी हो गया फिदा, फिर …

Hanuman Beniwal On New Parliament Building: हनुमान बेनीवाल ने किया नए संसद भवन के बहिष्कार का ऐलान

Congress नेता Sachin Pilot ने आपदा राहत Govind Meghwal को लिखी चिट्ठी | Rajasthan Politics | BJP

जंगलों और फसलों को आग से बचाने के उपाय | Annadata News | Agriculture News

Rajasthan Weather: आज भी जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर, 16 जिलों में येलो अलर्ट। Heavy Rain Rajasthan

PM Narendra Modi फिर आएंगे Rajasthan, BJP Arun Singh लेंगे भाजपा पदाधिकारियों की बैठक | Politics

India Post GDS Recruitment 2023: भारतीय डाक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई, अच्छी है सैलरी

Train Update: दो स्पेशल ट्रेनों का हिसार और बीकानेर तक विस्तार, जानें ट्रेन का शेड्युल

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ? Horoscope I Aaj Ka Panchang I 27 May 2023
.
Tags: Dungarpur news, Monsoon Update, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 10:01 IST









