Unnao Gang Rape: उन्नाव गैंगरेप के एक आरोपी पर प्रशासन का चला हंटर, होटल सील

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गुप्ता, उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप के आरोपी होटल मालिक पर बड़ा एक्शन हुआ है. डीएम के आदेश पर गैंगरेप में शामिल आरोपी होटल मालिक के होटल का नक्शा पास ना होने पर होटल सील कर दिया. डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर अंकित शुक्ला और सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है. सदर एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया की होटल के नक्शे में पूर्व में कमियां थीं, उनसे सही करने को कहा गया था लेकिन उसमें कुछ नहीं करवाया गया है, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया है.

आपको बता दें की 4 दिन पहले उन्नाव के दही थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ केबल ऑपरेटर ने दोस्त के साथ गैंगरेप किया था. नाबालिग किशोरी ने होटल मालिक पर भी गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपी केबल ऑपरेटर अनिल तुली और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वहीं नाबालिग के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी होटल मालिक कमलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं पुलिस की तफ्तीश में सामने आया की आरोपियों की इंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी.

वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल के कागजातों की जांच की तो उसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए. होटल विशाल का नक्शा पास ना करा कर अवैध निर्माण होने की बात साल 2019 में सामने आई थी. जिसके बाद तत्कालीन अधिकारियों ने नोटिस के बाद सील की कार्रवाई की गई थी.

ऐसे में एक बार फिर से विवादों में घिरने के बाद नक्शा पास ना होने पर डीएम अपूर्वा दुबे के आदेश पर एसडीएम व उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित शुक्ला ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार की मौजूदगी में होटल विशाल को सील कर दिया है.

Tags: Crime News, Gangrape, POCSO case, Unnao Gangrape, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें