Gopalganj: JDU के प्रदेश महासचिव संजय चौहान शराब के नशे में गिरफ्तार, यूपी से पीकर आ रहे थे बिहार, दिखाया सत्ता का धौंस 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार, गोपालगंज. शराबबंदी वाले बिहार में जिनके कंधों पर जागरूकता की जिम्मेदारी है, उनके ही मुखिया के बड़े कद के नेता कानून को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार के गृह जिला में जदयू के प्रदेश महासचिव और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय चौहान को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों को जदयू नेता ने सत्ता की धौंस भी दिखायी.

यूपी के शराब पीकर आ रहे जदयू नेता संजय चौहान
बताया जाता है कि संजय चौहान यूपी से शराब पीकर बिहार आ रहे थे, तभी जांच के दौरान एंटी लीकर टास्क फोर्स (एलटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद पुष्टि हुई. उसके बाद जेल भेज दिया गया. हालांकि न्यायालय से जुर्माना राशि भरने के बाद सशर्त जमानत मिल गयी, क्योंकि पहली बार शराब पीने के मामले में जुर्माना लेकर कोर्ट से जमानत का प्रावधान है.

चलाया जा रहा है नोडल रेड अभियान
जदयू नेता की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पार्टी की ओर से जदयू प्रदेश महासचिव पर क्या कार्रवाई की गयी, इसके बारे में पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश के नेता तक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. गोपालगंज जिला मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार का गृह जिला है. ऐसे में पार्टी के ही बड़े नेता शराबबंदी कानून का उल्लंघन करेंगे तो आम लोगों में इसका संदेश क्या जाएगा. आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं.

आपके शहर से (गोपालगंज)

इधर, उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले में नोडल रेड अभियान चलाया गया था. जिसमें कुल 62 लोगों की गिरफ्तारियां की गयी. इनमें 48 पीने वाले और 14 शराब बेचने वाले शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें