रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समर कैंप का भव्य समापन समारोह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी, कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी एवं एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज कॉलेज के सभी सभी छात्र छात्राओं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप करके स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन करने वालो मे शैलजा त्रिपाठी,सात्विक, आर्यन गुप्ता , सर्वग्य रस्तोगी, रूद्राशं , कृतिका सहित 80 छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समर कैंप के इस भव्य समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदरणीय प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी जी थे जिन्होंने अभिभाषण के दौरान रामचरितमानस में वर्णित माता पिता एवं पुत्र के संबंधों को बड़े मार्मिक तरीके से समझाने का प्रयास किया और कहा कि सदैव नारी की पूजा प्रथम होती है और राष्ट्र भारतवर्ष ने हमेशा से नारी को श्रेष्ठ माना है इस कार्यक्रम में मुख्य तौर कार्यक्रम **मां देखी जब से दुनिया एक्ट ,लकड़ी की काठी ,स्कूल चले हम, दीवानगी दीवानगी डांस ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर एक्ट ,मेरी चौखट पर चलकर आज एक्ट, अंबेडकर थीम पर एक्ट, हम होंगे कामयाब डांस, मदर थीम पर एक्ट, सोशल मीडिया पर एक्ट, लेजी डांस ,पेट्रियोटिक सांग ,जय हो एवं बच्चों ने इस समर कैंप में प्रख्यात संगीतकार मनोज गुप्ता जी के द्वारा जो म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और सिंगिंग की कला को सीखा उसको मंच के माध्यम से अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया सभी कार्यक्रम संदेश देने वाले थे ,सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने वाले थे और निश्चित तौर पर इस समर कैंप के आयोजन से बच्चों के अंदर उत्साह वर्धन हुआ और स्पेशल क्रिएटिविटी भी उत्पन्न हुई रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता  ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया और कहा कि कठिन परिश्रम ही वह माध्यम होता है जिससे बच्चे अपने जीवन के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकते हैं उन्होंने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा किया और सभी अतिथियों का अभिनंदन किया साथ ही साथ अपने अभिभाषण के दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सतत परिश्रम और समर्पण की भावना साथ जो भी व्यक्ति कार्य करता है निश्चित तौर पर सफलता उसके कदम चूमती है  गुप्ता जी ने कहा कि रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से कौशांबी जिले में हमारा संस्थान 1 मील का पत्थर साबित होगा और होता रहा है कभी किसी को भी अगर शिक्षा संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर के खड़ा हूं किसी भी बेटी को शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा ।इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र फौजी ने भी मंच के माध्यम से शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया और अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार ने आए हुए समस्त अतिथि एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और कहा कि समाज में शिक्षा को बल देना चाहिए और इसके लिए सभी अभिभावकों को आगे आना पड़ेगा और अपने सभी टॉपर्स को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया इस अवसर पर रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन सपना गुप्ता ,बेटियां रिद्धि सिद्धि, संरक्षक प्रेम चंद्र, सुभाष चंद्र गुप्त, रमेश अग्रहरी ,गंगा प्रसाद कॉले  ,अशोक केसरवानी , नगर पालिका परिषद भरवारी के सभी सम्मानित पार्षद, एनडी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मयंक मिश्रा जी, के पी एस भीटी प्रधानाचार्य सुशील त्रिपाठी जी ,उप प्रधानाचार्य प्रकाश  ,किडजी प्रिंसिपल शिवांगी  ,एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें