UPSC Exam 2023: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल होगी आयोजित, अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. UPSC Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई (रविवार) को होनी है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके साथ अभ्यर्थियों को भी किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं. बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर की 2 पालियों में किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सेंटर में 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा.

यूपीएससी ने परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए 8 मई को जारी अपनी अधिसूचना में कहा था कि परीक्षा स्थल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले यानी पूर्वाह्न सत्र के लिए सुबह 09.20 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 2.20 बजे बंद कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन में कहा गया था कि उक्त समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बदलेगा मेट्रो का समय
सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नोएडा मेट्रो का संचालन रविवार को सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से किया जाएगा. नोएडा मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने एक बयान में कहा, नोएडा मेट्रो रेल निगम 28 मई को सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से यात्री रेल सेवाएं शुरू करेगा और ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. मेट्रो ट्रेन सेवाएं इस प्रकार दोनों टर्मिनल स्टेशन (ग्रेटर नोएडा में डिपो और नोएडा में सेक्टर 51), एक्वा लाइन पर सेक्टर 142 और सेक्टर 144 से सुबह 6 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Tags: Exam news, UPSC, Upsc exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें