सलमान के बॉडीगार्ड्स ने दिया विक्की कौशल को धक्का! शॉकिंग वीडियो वायरल, कैटरीना के पति के लिए फैंस हुए दुखी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. सलमान खान और विक्की कौशल इन दिनों आईफा अवॉर्ड्स इवेंट के लिए अबू धाबी में हैं. इवेट में का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में विक्की कौशल को इवेंट में अपने फैंस से मिलते और सेल्फी लेते देखा जा सकता है. तभी अचानक सलमान खान अपने काफिले के साथ चलते हुए आते हैं और उनके बॉडीगार्ड्स रास्ता बनाते हैं. रास्ता बनाने के चक्कर में सलमान के बॉडीगार्ड्स ने विक्की को भी पुश का कर साइड कर दिया. वीडियो देखने के बाद फैंस सलमान के बॉडीगार्ड्स की आलोचना कर रहे हैं.

सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में आईफा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार पहुंचे हुए हैं. इवेंट में की एक गैलरी में विक्की कौशल अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए और उनके साथ फोटो खिंचावते दिखते हैं, तभी सलमान खान अपने अंगरक्षकों के साथ दूसरी तरफ से आते हुए दिखते हैं.

सलमान खान के अंगरक्षकों आसपास मौजूद लोगों को हाथ से पुश करते हुए साइड करते हैं. वह विक्की कौशल को भी पुश कर साइड करते हैं, जबकि वह सलमान खान से बात करने की कोशिश करते हैं. सलमान भी रुकते नहीं हैं और चलते-चलते कुछ कहते हैं. ये सब देखकर विक्की के फैंस ने नाराजगी जाहिर की है.

वीडियो देखने के बाद विक्की कौशल और सलमान खान के फैंस भी आपस में भिड़ गए. एक ट्रोल सलमान के व्यवहार को अनुचित बताया है, एक ग्रुप ने सलमान का बचाव किया है. एक यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं लगता कि सलमान यहां असभ्य थे. वे चल रहे थे और सलमान ने विक्की को सलाम करते हुए अभिवादन किया. विक्की चाहते थे वे रुके और बात करें और उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसमें असभ्य या शर्मनाक नहीं था. विक्की को शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है.”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ईमानदारी से कहूं तो सलमान खान के बॉडीगार्ड और स्टाफ के सदस्य सलमान खान से ज्यादा असभ्य थे. ऐसा लग रहा था कि विक्की कौशल सलमान खान को इवेंट के बारे में कुछ बता रहे हैं और स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें एक तरफ धकेल दिया जैसे कि वह कोई फैंस हो. कैसी अशिष्टता है!”

Tags: Salman khan, Vicky Kaushal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें