हाइलाइट्स
जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन
जातीय जनगणना की मांग के साथ सरकार के खिलाफ जल्द एक बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान
लखनऊ. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने अब यूपी में भी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है. बीते नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं का कांग्रेस के प्रति बढ़े रूझान से उत्साहित पार्टी अब लोकसभा चुनाव में OBC वर्ग को भी साथने की कवायद में जुट गई है. जिसके तहत कांग्रेस ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिये राजधानी लखनऊ में न सिर्फ जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर एक बड़ा सम्मेलन किया, बल्कि जातीय जनगणना की मांग के साथ सरकार के खिलाफ जल्द एक बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
दरअसल, कांग्रेस ने गुरूवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव के पुण्यतिथि पर जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन किय़ा. जिसमें प्रदेश भर के बियार, बिन्द, नोनिया, अर्कवंशी , निषाद, गद्दी, जुलाहा, फ़क़ीर, बंजारा, बारी, भुर्जी, रंगरेज, कुम्हार, काछी, राजभर, कश्यप, कोयरी, गरेडिया, अहीर, जाट, गुजर, कलार, कहार, कुर्मी, पटवा, तेली, कांदू, राईन, सैफी, लोहार समेत 50 से अधिक जातियों के करीब 200 से अधिक OBC नेताओं ने हिस्सा लिया. साथ ही जातीय जनगणना के साथ OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए अब जल्द ही मंडलवार सम्मेलनों का आयोजन कर, जातीय जनगणना और आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई.
बीजेपी पिछड़ा विरोधी पार्टी, OBC जातियों को ठगा
कांग्रेस के इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि OBC समाज भारत की रीढ़ है. मेहनतकश जातियों ने देश के निर्माण में अपना खून पसीना लगाया है. लेकिन मोदी-योगी सरकार में सरकारी नौकरियो में OBC के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है. बीजेपी पिछड़ों का वोट तो लेती है, लेकिन उनका हक नहीं देती. इसलिये अब बगैर जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा नहीं किया जा सकता. जिसके बाद कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा कि ‘बीजेपी ने भ्रम फैलाने के लिए तमाम कमीशनों का गठन तो किया है, लेकिन बिना जातीय जनगणना के उनकी सिफ़ारिशों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. क्योंकि इन कमीशनों में पिछड़ी जातियों की संख्या जान बूझकर कम बताई है. ऐसे में जातीय गिनती और ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को लेकर सड़क पर संघर्ष किया जाएगा, क्योकि ट्विटर और फ़ेसबुक पर जातीय जनगणना की बात करने वाले सियासी दल ओबीसी समाज को सिर्फ़ धोखा दे रहे हैं.’
आपके शहर से (लखनऊ)

Munawar Rana Health Update: ऑपरेशन के बाद से होश में नहीं आए मुनव्वर राणा, वेंटीलेटर सपोर्ट पर, हालत चिंताजनक

ISRO Recruitment 2023: इसरो में साइंटिस्ट बनने का एक बढ़िया मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 56000 मिलेगी सैलरी

AKTU Lucknow: एकेटीयू के 10 छात्र-छात्राओं को मिली देश की नामी कंपनियों में नौकरी, लाखों का पैकेज और बहुत कुछ…

Lucknow University: विदेशी छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बना लखनऊ विश्वविद्यालय, इन देशों के छात्र दिखा रहे रुचि

UPSC Results 2022: IPS बनने की थी जिद्द, 36 लाख की नौकरी छोड़ी, तीन बार फेल, चौथी बार में सफल

UPSC Result 2022 : यूपीएससी रिजल्ट में छाए यूपी के लाल, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर के युवाओं का जलवा

UPSC Result 2022 : बस ड्राइवर के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा, कोचिंग के लिए साइबर कैफे चलाकर जुटाए थे पैसे

सिर्फ 22 साल की उम्र में इस छात्रा को मिला लाखों का पैकेज, देश की 3 बड़ी कंपनियों ने दिया ऑफर

UP में BSA और BEO के ट्रांसफर भी अब मेरिट पर, जानें कब से शुरू होंगे तबादले

मुनव्वर राना की शायरी पर विशेष – आप आसान समझते हैं ‘मुनव्वर’ होना

VIDEO: खेलो इंडिया इवेंट में भड़के सिंगर कैलाश खेर, आयोजकों को लगाई लताड़, कहा- तमीज सीखो…
जातीय जनगणना और OBC आरक्षण बढाने के समर्थन में टोल फ़्री नम्बर जारी
इतना ही नहीं UP में जातीय जनगणना और OBC आरक्षण बढ़ाने की मांग के समर्थन के लिये कांग्रेस के इस सम्मेलन में एक टोल फ़्री नम्बर 8744894894 भी जारी किया गया. जिस पर सबसे पहले नाई समाज के नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने पहली मिस्ड कॉल करके इस टोल फ्री नंबर का शुभांरभ किया. इस अभियान के लिये टोल फ़्री नम्बर के जरिये पूरे प्रदेश में विधानसभा वार समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई है. जिसके चलते कांग्रेस ने इस टोल फ्री नम्बर को सोशल मीडिया और बैनर पोस्टर के साथ हर एक माध्यम के ज़रिए बड़े स्तर पर प्रचारित करने का फैसला किया है.
जातीय जनगणना से जुड़े सम्मेलन में आए नेताओं ने ये प्रस्ताव किए पारित…
1. सामाजिक न्याय की अवधारण बिना जातीय जनगणना के पूरा नहीं हो सकती है, लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए जातीय जनगणना ज़रूरी है.
2. आरक्षण की 50 फ़ीसदी की सीमा को तत्काल हटाया जाए ताकि पिछड़ी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिले.
3. ओबीसी का आरक्षण बढ़ाकर आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए.
4. पिछडे़ वर्ग का उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर समानुपातिक रुप से पिछड़ा, अतिपिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में विभाजन करना.
.
Tags: Lucknow news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 06:43 IST









