अयोध्या. भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India-WFI) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने कहा है कि ‘यौन उत्पीड़न (sexual harassment) से जुड़े कानूनों में कुछ खामियां हैं और उनका दुरुपयोग किया जा रहा है.’ बृजभूषण शरण पर एक नाबालिग के साथ कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. महिला पहलवानों के हजारों समर्थकों ने मंगलवार को जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक कड़ी सुरक्षा में एक कैंडल लाइट रैली निकाली थी. पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के एक महीने होने के मौके पर ये रैली निकाली गई थी.
वहीं अयोध्या में शुक्रवार को रिपोर्टरों से बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ‘इन कानूनों में कुछ खामियां हैं. इन कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है. केवल मेरे केस में ही नहीं. आप अपने पड़ोस में भी उनको देख सकते हैं, जो इन कानूनों के तहत किसी मामले का सामना कर रहे हैं. कानून तो अच्छे इरादे से बनाया गया. लेकिन लोग इसका दुरुपयोग उनके खिलाफ कर रहे हैं, जिनसे उनकी कोई रंजिश या समस्या है.’
उन्होंने यह भी कहा कि ‘जब पहली बार उनका विरोध शुरू हुआ, तो पहलवानों की प्रमुख मांग थी कि उस दिन शाम 4 बजे तक उन्हें डब्ल्यूएफआई प्रमुख के पद से हटा दिया जाए. लेकिन अब उनका विरोध पीएम मोदी, योगी (आदित्यनाथ) के खिलाफ भी है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ इसमें शामिल हो गए हैं. विरोध पंजाब और वहां से कनाडा तक पहुंचा. क्या कनाडा में मेरे खिलाफ विरोध का कोई मतलब है?’
आपके शहर से (अयोध्या)

देश की पहली नगर पंचायत, जहां 30 सालों से निर्विरोध चुने जाते है चेयरमैन और सभासद

Famous Temples in Ayodhya: ये हैं अयोध्या के 5 प्रमुख मंदिर, जानें पट खुलने और बंद होने का समय

ये है BJP का जबरा फैन! कमल के निशान की तरह कटवाए बाल, देखें Video

UPSC Result 2022 : बिना कोचिंग मेरठ के द्विज गोयल ने लहराया परचम, हासिल की आईएएस में सफलता

ग्रेटर नोएडा में आधी रात को खाने हैं पराठे तो आइए यहां

डॉन अबू सलेम का फरार चल रहा भतीजा आरिफ गिरफ्तार, UP पुलिस ने मुंबई से दबोचा, विदेश भागने की थी तैयारी

Breaking News: नई संसद के बारे में क्या बोले Omar Abdullah | New Parliament Building | News18 India

Mirzapur News: मिर्जापुर में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Allahabad News : एक जून से नए नए पुल पर भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश, मरम्मत के लिए 3 माह तक रहेगा बंद

गाजियाबाद में मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार हो रहा है बदलाव, यहां जानें

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पहली बार शाम को होगा नगर निगम का शपथ ग्रहण, जानिए वजह
बृजभूषण ने कहा कि ‘दिल्ली पुलिस के उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उन्हें घर वापस जाना चाहिए था. यह अब पहलवानों का आंदोलन नहीं है. कुछ और लोग शामिल हैं और पहलवानों को गुमराह कर रहे हैं. जैसे बजरंग पूनिया ने कहा था कि अगर वह किसी के सामने सिर झुकाना जानते हैं तो वह किसी का सिर काटना भी जानते हैं. यह कैसी भाषा है? आप किसका सिर काटना चाहते हैं? आप कुछ समय पहले बृजभूषण का सम्मान करते थे, उनके पैर छूते थे और अब उनकी भाषा देखिए.’
.
Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Brij Bhushan Singh, MP Brij Bhushan Sharan Singh, Wrestling Federation of India
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 06:42 IST









