आज का पंचांग 27 मई 2023: सुबह से रात तक भद्रा, शनि पूजा से दूर होंगे कष्ट, देखें शुभ समय, अशुभ मुहूर्त, राहुकाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भद्रा के समय में शुभ कार्यों को करने की मनाही है.
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल से अभिषेक करें.

आज का पंचांग 27 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, व्यघात योग, मघा नक्षत्र, दिशाशूल पूर्व और दिन शनिवार है. आज भद्रा है. सुबह 7 बजकर 42 मिनट से भद्रा का प्रारंभ होगा और रात 8 बजकर 51 मिनट पर भद्रा खत्म होगी. भद्रा के समय में शुभ कार्यों को करने की मनाही है. यह पृथ्वी लोक की भद्रा है. इसका वास धरती पर है. भद्रा शनि की बहन हैं और आज शनि देव की पूजा का दिन है. शनिवार को शनि महाराज की पूजा की जाती है और व्रत रखते हैं. जिन लोगों पर शनि की महादशा साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, वे व्रत रखकर पूजा करें. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल से अभिषेक करें, काला तिल, काला या नीला वस्त्र, नीले फूल, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें.

आज शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा या शनि कवच का पाठ करें. उसके बाद छाया दान करें. इसके लिए एक कटोरा लेकर उसमें सरसों का तेल भर लें, फिर उसमें अपनी छाया देखकर उसे किसी गरीब को दान कर दें. शनि देव के प्रिय पेड़ शमी की पूजा करें. जल से सींचे, उसकी सेवा करें. फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा आपको हर शनिवार को करना चाहिए. इससे शनि कृपा प्राप्त होती है और दुख दूर होते हैं.

आज के दिन शनि दोष को दूर करने या शनि को मजबूत करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप करें. गरीबों को भोजन, दवा, वस्त्र, जूते, चप्पल, छाता आदि का दान करें. शनिवार को जरूरतमंद लोगों की मदद करने से शनि देव खुश होते हैं. इससे शनि दोष भी दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

27 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी
आज का नक्षत्र – मघा
आज का करण – वणिज
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – व्यघात
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल – पूर्व
भद्रा: सुबह 07:42 बजे से रात 08:51 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:18:00 PM
चन्द्रोदय – 11:50:00
चन्द्रास्त – 25:12:59
चन्द्र राशि– सिंह

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:46:29
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:43 से 12:45:49 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:25:01 से 06:20:07 तक, 06:20:07 से 07:15:13 तक
कुलिक– 06:20:07 से 07:15:13 तक
कंटक– 11:50:43 से 12:45:49 तक
राहु काल– 09:15 से 10:56 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:40:55 से 14:36:01 तक
यमघण्ट– 15:31:07 से 16:26:13 तक
यमगण्ड– 14:01:35 से 15:44:54 तक
गुलिक काल– 05:54 से 07:35 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें