
नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए समय के साथ किए गए सकारात्मक बदलाव ही जरूरी होते हैं. ऐसा ही कुछ शिक्षा के क्षेत्र में भी है. पिछले कुछ समय में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं. बड़ी संख्या में छात्र विदेश में अध्ययन करने के लिए जा रहे हैं. इसी क्षेत्र में गत बीस सालों से काम कर रहे हैं एजुप्रेन्योर जगत पटेल. पटले का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भौगोलिक सीमाओं से नहीं जोड़ा जा सकता है.
इसी के चलते जगत ने 2003 में विदेशी शिक्षा केंद्र की नींव रखी. इस केंद्र का उद्देश्य छात्रों के विदेशी शिक्षा के सपने को साकार करने में मदद करना था. तभी से वे छात्रों को करियर हासिल करने में मदद कर रहे हैं. जगत कहते हैं कि शिक्षा वह किरण है जो पूरी दुनिया को रोशन कर सकती है, न केवल एक छात्र बल्कि उसके आस-पास के सभी लोगों को भी. उन्होंने कहा कि ये देखकर खुशी होती है कि छात्र विदेश में पढ़ाई कर सफलता और प्रसिद्धि ले रहे हैं.
जगत का कहना है कि वे अपने आसपास की दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाना जारी रखेंगे. उन्होंने बताया कि लंबे समय में ओईसी की टीम ने अग्रणी संस्थानों के साथ एक नेटवर्क बनाया है, जिससे उन्हें छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके. उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य में घरेलू नाम बन गए हैं. जगत पटेल का ओईसी यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कई देशों की संस्थाओं के साथ काम करता है. भारत, श्रीलंका और दुबई में उनके कार्यालय हैं.
.
FIRST PUBLISHED : January 27, 2023, 01:53 IST









