
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 27 May 2023)
व्यावहारिक और सामाजिक काम से बाहर जाने के कारण आकस्मिक धन खर्च हो सकता है. खान-पान का ध्यान रखें. क्रोध से बचकर चलें. नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करने का प्रयास करें. व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी. भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें. सरकारी क्षेत्र से संबंधित कामों में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 27 May 2023)
आज आप प्रत्येक कार्य आत्मविश्वास से पूरे करेंगे. प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक हैं. स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र पहनने के अवसर आपको मिलेंगे. भागीदारों से लाभ होगा. वाहन सुख प्राप्त होगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 27 May 2023)
आज का दिन शुभफलदायी है. आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा. शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा. विरोधियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी. आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर रखें और वाणी पर भी संयम रखें. आज नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. महिलाओं को मायके से समाचार प्राप्त होंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 01:40 IST









