
हाइलाइट्स
सनातन धर्म में गृह प्रवेश का विशेष महत्व बताया गया है.
गृह प्रवेश कराने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.
Auspicious Dates of Inauguration : कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बड़ी मेहनत से अपने सपनों का घर बनाता है. घर को बनाने के लिए वह अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई लगा देता है. जैसे ही नया घर बनकर तैयार होता है. सबसे पहले चली आ रही परंपरा के अनुसार उस घर में रहने से पहले वास्तु पूजा करवाई जाती है. इसी प्रक्रिया को गृह प्रवेश कहा जाता है. सनातन धर्म में गृह प्रवेश का विशेष महत्व बताया गया है. गृह प्रवेश कराने से मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है. साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. गृह प्रवेश किसी भी दिन नहीं किया जाता. इसके लिए विशेष मुहूर्त और तिथि हिंदू पंचांग में बताई जाती है. मई के महीने में कौन से शुभ मुहूर्त हैं जिसमें आप गृह प्रवेश कर सकते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
कब करना चाहिए गृह प्रवेश?
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार नए घर में प्रवेश तभी करना चाहिए जिस दिन सकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा प्रबल हो. इसके लिए मई के महीने में जो भी शुभ मुहूर्त और नक्षत्र बन रहे हैं उसकी लिस्ट नीचे दी गई है. ये वे तारीखें हैं जिनमें आप अपनी सुविधा के अनुसार नए घर में प्रवेश कर अपने खुशहाल जीवन की शुरुआत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कौन होते हैं अघोरी? कहां और कैसे करते हैं साधना, कैसा होता है इनका स्वभाव, जानें इनके बारे में सबकुछ
गृह प्रवेश के लिए मई माह के शुभ
दिनांक – मई 15, 2023
दिन – सोमवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
मुहूर्त : सुबह 09:08 बजे से देर रात 01:03 बजे तक, मई 16
नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद
तिथि : एकादशी
मई 20, 2023
दिन – शनिवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
मुहूर्त : रात 09:30 बजे से अगली दिन यानी 21 मई सुबह 05:27 बजे तक
नक्षत्र : रोहिणी
तिथि : द्वितीया
मई 22, 2023
दिन – सोमवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
मुहूर्त : सुबह 05:27 बजे से सुबह 10:37 बजे तक
नक्षत्र : मृगशिरा
तिथि : तृतीया
मई 29, 2023
दिन – सोमवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
मुहूर्त : सुबह 11:49 बजे से अगले दिन यानी 30 मई की सुबह 04:29 बजे तक
नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी
तिथि : दशमी
मई 31, 2023
दिन – बुधवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
मुहूर्त : सुबह 06:00 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक
नक्षत्र : चित्रा
तिथि : एकादशी
यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स: चाहते हैं खूब फले-फूले बिजनेस, दुकान में रखें दिशाओं का ध्यान, कभी खाली नहीं होगा गल्ला
ये भी है मत
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार, श्राद्ध, चतुर्मास, खरमास के समय गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. इन महीनों को अशुभ महीनों की श्रेणी में गिना जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 08:43 IST









