
विशाल भटनागर/मेरठ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलाव के बाद एक बार फिर से सोने चांदी की रेट में वृद्धि देखी गई है. अन्य शहरों की तरह ही रविवार को मेरठ सर्राफा बाजार में जहां 250 रुपए की वृद्धि के साथ 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 61350 रुपए हो गया. वहीं चांदी 700 रुपए की वृद्धि के साथ 71800 रुपए प्रति किलो हो गई है. शनिवार की बात की जाए तो सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. 24 कैरेट सोना जहां 450 की गिरावट के साथ 61,100 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, वहीं चांदी 3850 रुपए की गिरावट के साथ 71,100 रुपए प्रति किलो पर रुकी थी.
दरअसल, जैसे ही सोने के 24 कैरेट के रेट में बदलाव हुए. उसके बाद अन्य कैरेट में भी वृद्धि देखने को मिली है. बता दें कि सबसे ज्यादा आभूषण 22 कैरेट सोने के खरीदे जाते हैं. क्योंकि यह पहनने और देखने दोनों में ही काफी बेहतर रहते हैं. ऐसे में अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के आभूषण खरीदने जाएंगे. तो आपको 10 ग्राम के लिए 56,237 चुकाने होंगे. इसी के साथ 18 कैरेट के लिए 46 012 व 14 कैरेट के लिए 35,787 रुपए प्रति 10 ग्राम देने होंगे. इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से लेगेंगे.
बताते चलें कि मेरठ में शनिवार को चांदी का रेट 71,100 रुपए प्रति किलो था. इसी तरह शुक्रवार को चांदी का रेट 74950, गुरुवार को 75,000 रुपया प्रति किलो पहुंच था. बुधवार को भी इसमें 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी और यह 74,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था. वहीं मंगलवार, सोमवार व रविवार को मेरठ में चांदी की कीमत 74800 रुपए प्रति किलो थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:40 IST









