Bhopal News: खून की कमी से नहीं जूझेगा भोपाल शहर, 42 हजार वॉलंटियर्स ने उठाया बड़ा कदम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल. जब भी कोई हमारा अपना खून की कमी से जूझता है. तब हमें रक्तदान की अहमियत समझ आती है. क्योंकि इस दौरान आपको जो भी ब्लड ग्रुप का खून चाहिए कई बार उस ग्रुप का खून ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं रहता है. भोपाल में कोई भी मरीज खून की कमी से अपनी जान न गवांए इसके लिए ब्राह्मण, ईसाई और बोहरा समाज के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रक्तदान शिविरों से अभी तक 20 हज़ार से ज्यादा यूनिट खून इकठ्ठा किया जा चुका है.

शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोग खून दे सके इसके लिए सार्थक ब्लड हेल्प लाइन काम कर रही है. यह मध्य भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क है. दरअसल कोरोनाकालसे लोगों में खून की कमी की समस्या बढ़ गई है. शहर में खून की कमी न हो इसके लिए इन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है. सार्थक ब्लड हेल्पलाइन के जरिए धर्म गुरुओं और तमाम जातियों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि ब्लड ज्यादा मात्रा में एकत्रित किया जा सके.

42 हजार वॉलंटियर्स जुटे
सार्थक संस्था से जुड़े शैलेंद्र दुबे ने बताया कि फिलहाल करीब 42 हजार वॉलंटियर्स इस रक्तदान के कार्य मे जुटे हैं. इनमें ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल हैं. कोरोना काल में कई ऐसे लोग थे जो खून देने से परहेज करते थे, लेकिन अब फिर से यह लोग खून देने आगे आ रहे हैं. शैलेन्द्र दुबे कहते हैं कि नए साल पर लोगों रक्तदान से जोड़ा भी जा रहा जिससे समाज को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं.

धार्मिक गुरुओं ने लिया बढ़ -चढ़कर हिस्सा
आयोजित सभी रक्तदान शिविरों में लोग बढ़-चढ़ हिस्सा ले रहे हैं. जो लोग भी रक्तदान से कतरा रहे थे उनकी शंकाए धार्मिक गुरुओं के द्वारा दूर की जा रही हैं. सभी समाज के लोग इन शिविरों में रक्तदान कर रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें