
नई दिल्ली. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित किया जाना है. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करना होगा. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेजिंग ऐप पर जाएं.
स्टेप 2: ICSE या ISC टाइप करके स्पेस दें और सात अंकों की विशिष्ट आईडी टाइप करें.
स्टेप 3: इसे 0924808288 पर भेज दें.
स्टेप 4: अब आपको अपने फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट प्राप्त होगा.
स्टेप 5: इसे चेक करके सेव कर लें.
पास होने के लिए जरूरी अंक
ICSE कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट को पास होने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा. वहीं कक्षा 12 की परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 35% अंक प्राप्त करना होगा. बता दें कि इस साल CISCE ने ICSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की थी. वहीं कक्षा 12 (ISC) की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी.
ये भी पढ़ें-
Board Result: दुर्ग की बेटी ने किया टॉप, एसपी अभिषेक पल्लव ने जेल में बंद पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला
Recruitment 2023: टीचर बनने का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board result, CISCE, Education news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:24 IST









