SKY का चैलेंज बना मुसीबत, रोहित की पार्टी हुई खराब, जीत के बाद भी Mumbai Indians मुश्किल में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया
प्‍वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है रोहित की टीम

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में गोल्डन डक होने के बाद आईपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबलों में भी सूर्यकुमार यादव नाकाम रहे थे. लेकिन, वो लय में लौटे और पिछले 4-5 मैच में धमाकेदार पारियां खेली. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली. उस मैच में सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 83 रन ठोके थे. हालांकि, इस धुआंधार पारी के बाद सूर्या एक भूल कर बैठे, जिसका एहसास उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी टीम को अगले मैच में हुआ.

दरअसल, आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने के बाद राशिद खान ने कहा था, ‘हम स्काई को कहां गेंदबाजी करें.’ इस पर सूर्या ने चुनौती देने वाले अंदाज में जवाब दिया, ’12 को मिलते हैं राशिद भाई.’ राशिद खान ने मुंबई के खिलाफ भले ही चार विकेट लिए, लेकिन वह सूर्यकुमार यादव को नहीं रोक पाए. स्‍काई ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

सूर्या के चैलेंज से सुलग रहे राशिद को जब बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने मिस्‍टर 360 को जवाब देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. अफगानी ऑलराउंडर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में दस छक्के उड़ाए, जबकि सूर्या अपनी शतकीय पारी में छह छक्के ही मार सके. अपर कट से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट तक को जब दर्शकों ने राशिद के बल्ले से निकलता देखा तो वे केवल दांतों तले अंगुलियां ही दबाए दिखाई दिए. मैच हारने के बावजूद राशिद खान ना सिर्फ दिल जीतने में कामयाब रहे बल्कि उन्‍होंने मुंबई इंडियंस की उम्‍मीदों को भी झटका दे डाला.

राशिद खान की करामात, IPL 2023 में बनेगा महारिकॉर्ड! लीग में पहली बार मचेगा ऐसा कोहराम

प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए नेट रन रेट की बड़ी भूमिका होगी. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के पास अपने रन रेट को माइनस से प्‍लस में करने का मौका था, लेकिन राशिद खान ने रोहित शर्मा की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया. गुजरात को 27 रन से हराने के बावजूद मुंबई का नेट रन रेट अब भी माइनस (-0.117) में ही है. प्‍वाइंट टेबल में मुंबई 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है.

रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर

टी20 करियर की बेस्‍ट पारी
राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 गेंद में 246.88 की स्ट्राइक रेट नाबाद 79 रन बनाए. अफगानी ऑलराउंडर की यह पारी ना केवल आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है बल्कि उनके टी20 करियर में भी यह उनका सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल करियर में कुल 33 छक्के जमाने वाले राशिद ने इसमें से 10 छक्के तो इसी पारी में उड़ाए. वैसे, क्रिकेट इतिहास ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है कि जब किसी खिलाड़ी को छेड़ा गया तो उसने ऐसा पलटवार किया कि विरोधी टीम उससे उबर नहीं पाई. युवराज सिंह के छह छक्के भी ऐसे ही छेड़छाड़ का नतीजा थे.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rashid khan, Rohit sharma, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें