कच्चे दूध में इस चीज को मिलाकर स्किन पर लगाएं, चेहरे में आ जाएगा गजब का निखार, लोग पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दूध और हल्दी का सेवन चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद.
कच्चे दूध और हल्दी का पैक लगाने से पिंपल खत्म होते हैं.

Skin Care Tips: लोग अपने स्किन की देखभाल के लिए तरह-तरह के तरीके अजमाते हैं. इसके लिए कई घरेलू तरीकों से लेकर अन्य कॉस्मेटिक क्रीम तक निर्भर रहते हैं. स्किन को धूप-धूल, पसीने, मिट्टी आदि से बचाने के लिए कई तरीके अजमाए जाते हैं. जब भी आप घर से बाहर जाते हैं तो प्रदूषण से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. कई बार गंदगी, धूल आदि की वजह से स्किन डेड होने लगती है.

हर कोई चमकता हुआ सुंदर चेहरे की चाहत रखता है. इसके लिए लोग कई तरह के केमिकल और दूसरे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, केमिकल युक्त प्रोडक्ट कई बार हमारी त्वचा को बहुत अधिक नुकसान भी पहुंचाते हैं. इसलिए हमें ऐसे प्रोडक्ट्स के उपयोग की जगह बेहद आसान से घरेलू उपाय अपना सकते हैं. इसीतरह कच्चा दूध और हल्दी लगाने से चेहरे में चमक आ जाती है. चेहरा स्वस्थ और हेल्दी दिखने लगता है. आइए आपको दूध हल्दी लगाने के चेहरे को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.ऑयली स्किन से मिले छुटकारा: जिन लोगों की स्किन ऑयली रहती है, उनके लिए भी हल्दी बेस्ट मानी जाती है. हल्दी से बने फैस पैक को चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है. अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से त्वचा से ऑयल को कम करना चाहते हैं तो प्रतिदिन हल्दी दूध से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाएं.

2.मुंहासों को कम करे: दूध हल्दी को चेहरे पर लगाने से मुहांसों को कम किया जा सकता है. यदि आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो आप रोजाना हल्दी दूध का इस्तेमाल त्वचा पर अवश्य करें. मार्केट में आजकल एक्ने के इलाज के लिए कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन ये जलन, स्कार्स, रैशेज की समस्या को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में मुहांसों को कम करने के लिए आप दूध-हल्दी का उपयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- साबुन की महक भी मच्छरों को करती है आकर्षित, इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, रिसर्च में हुआ खुलासा

3.पिंपल को ठीक करे: आजकल कम उम्र के बच्चों के चेहरे में भी पिंपल देखने को मिलते हैं. चेहरे के पिंपल को ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह के क्रीम और प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप दूध हल्दी को रोजाना चेहरे पर लगाकर पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं.

4.टैनिंग हटाए: दूध हल्दी को चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है. इससे चेहरे में चमक आती है. चेहरे को धूल और धूप से होने वाले नुकसानों को हल्दी दूध का पैक कम करते हैं.

इसे भी पढ़ें- इन छोटे बीजों का पानी सुबह छानकर पिएं, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाले, 6 फायदे देख दंग रह जाएंगे

5.ग्लोइंग स्किन: हल्दी दूध का पैक फेस चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है. इससे चेहरे में गोरापन आता है और यह ग्लोइंग स्किन देता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें