कौन बनेगा CBI का अगला बॉस? शॉर्टलिस्ट हुए हैं ये 3 नाम, 1986 बैच का IPS रेस में सबसे आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सीबीआई के निदेशक के पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया.
सेलेक्शन पैनल में विपक्षी सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताई.
चौधरी ने सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर (CVC) के चयन पर भी अपना असंतोष दर्ज कराया.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हाई पॉवर वाली चयन समिति ने शनिवार को एक बैठक में सीबीआई के निदेशक के पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है. लेकिन पैनल में विपक्षी सदस्य-लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने इस प्रक्रिया पर अपनी आपत्ति जताई है. चौधरी ने इसमें हुई तथाकथित खामियों को दूर करने की मांग की है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति को भेजे गए शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड के महानिदेशक ताज हसन के नाम शामिल हैं.

बताया जाता है कि अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पीएम की अध्यक्षता वाली एक अलग पैनल मीटिंग में सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर (Central Vigilance Commissioner-CVC) के चयन पर भी अपना असंतोष दर्ज कराया. सीबीआई प्रमुख का चयन करने वाले पैनल के तीसरे सदस्य सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (DY chandrachud) हैं. जबकि सीवीसी के लिए चयन समिति के तीसरे सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हैं. सूत्रों के मुताबिक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने पहले सीबीआई प्रमुख के पद के लिए लगभग 115 नामों की एक सूची भेजी थी. जिसमें कुछ अधिकारी शामिल थे, जो पैनल में नहीं थे. चौधरी ने इसकी ओर इशारा किया और यह भी कहा कि उन्हें सूची में शामिल अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, निजी विवरण और दूसरे दस्तावेज हासिल नहीं हुए थे.

सीजेआई चंद्रचूड़ का सुझाव 
सूत्रों के मुताबिक सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुझाव दिया कि अधिकारियों के अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर सूची को शॉर्टलिस्ट किया जाना चाहिए. जबकि सुना जा रहा है कि अधीर रंजन चौधरी ने यह कहा कि सूची की तैयारी में विसंगतियां थीं और इनको दूर किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को महिला अधिकारियों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम पर भी विचार करना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक इसके बाद ताज हसन का नाम तब लिस्ट में शामिल किया गया था. इसके बाद तीन अधिकारियों की शॉर्टलिस्ट को कैबिनेट की नियुक्ति समिति को भेजा गया था.

‘अधीर’ हुए चौधरी पर हमलों की बौछार, BJP नेता बोले- जानबूझकर अपमान किया; जानें किसने क्या कहा

सीबीआई डायरेक्टर के लिए इस IPS का नाम सबसे आगे 
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कर्नाटक, दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई. सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जाएगा. सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. सूद राज्य कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जायसवाल ने 26 मई, 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी. सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है. कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है.

Tags: Adhir Ranjan Chaudhary, CBI, Justice DY Chandrachud, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें